जुबिन नौटियाल के घर आई खुशखबरी, नन्हे मेहमान की एंट्री से बदली सिंगर की दुनिया
सिंगर जुबिन नौटियाल पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बेटे को जन्म दिया। जुबिन ने बताया कि पत्नी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। सिंगर ने अभी बेटे का नाम तय नहीं किया है। दिसंबर में यूके टूर के दौरान बेटे से दूर रहना उनके लिए मुश्किल होगा।