कॉर्बेट क्षेत्र में Christmas की धूम, पर्यटकों से गुलजार रहे रामनगर और आसपास के रिसॉर्ट्स
रामनगर, ढिकुली, ढेला और कॉर्बेट पार्क के आसपास के रिसॉर्ट्स में इस बार क्रिसमस की रात बेहद खास रही। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों से पहुंचे पर्यटकों ने शांत पहाड़ियों, स्वच्छ हवा और शानदार व्यवस्थाओं के बीच देर रात तक क्रिसमस का जश्न मनाया।