
सब्जी विक्रेता की मौत से बवाल (Img: AI Generated)
Haldwani: हल्द्वानी के बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोड़ानाला से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पत्नी से विवाद के बाद 37 वर्षीय सब्जी विक्रेता राजेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, राजेश मूल रूप से बरेली जिले के फरीदपुर स्थित होली चौराहा का रहने वाला था। वह पिछले करीब तीन महीने से बिंदुखत्ता में अपने ससुराल में रह रहा था। बताया गया कि उसने बरेली में अपना काम छोड़ दिया था और यहां रोजगार की तलाश कर रहा था।
ये भी पढ़ें- Kasganj News: राशन कार्डधारकों के लिए अपडेट, दो पालियों में मिलेगा मुफ्त अनाज; जानें समय और नियम
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम किसी बात को लेकर राजेश और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेश एक कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब काफी समय बीतने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुराल पक्ष के लोगों को चिंता हुई। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो राजेश अंदर बेहोशी की हालत में मिला।
ये भी पढ़ें- महराजगंज : स्कूल की PTM बनी सामाजिक जागरूकता का मंच! वोटर बनने से लेकर सड़क सुरक्षा तक दी गई सीख
परिजन बिना देर किए राजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार और आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं।
फिलहाल इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Location : Haldwani
Published : 4 November 2026, 9:22 PM IST