

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार राजधानी दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु से भेंट की। इस दौरान उन्होेंने कई अहम मद्दों पर बातचीत की।
पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से चर्चा के दौरान
Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राम मोहन नायडू से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की।
चर्चा के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत हवाई अड्डों पर कियोस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जिससे प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में मानसून समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को दोबारा शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सेवा से खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग व पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं के सुचारू संचालन और देहरादून एयरपोर्ट को 24 घंटे संचालित करने पर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। साथ ही, गौचर और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों के विकास तथा नई एयर कनेक्टिविटी, जैसे दिल्ली–पिथौरागढ़ मार्ग, पर सकारात्मक पहल की गई।
देहरादून में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज़ रफ्तार कार, दो गंभीर घायल
बता दें कि इन प्रयासों से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है। पर्वतीय जिलों में हवाई संपर्क पर्यटन, नागरिक आवागमन व आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने गौचर व चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को छोटे विमान संचालन के लिए विकसित करने के साथ दिल्ली, देहरादून व हिंडन से जोड़ने का आग्रह किया। इससे चारधाम यात्रा की सुविधा बढ़ेगी व पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी सुगमता रहेगी।
सीएम धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की और बताया कि राज्य सरकार की ओर से अधिकतर कार्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया।
Uttarakhand News: देहरादून पहुंचे PM Modi, आपदा पीड़ितों से मिले, दी ₹1200 करोड़ की राहत
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हवाई विस्तार से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।