Dehradun: डोईवाला में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 70 लीटर शराब बरामद

देहरादून के डोईवाला में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने बडी कार्रवाई की। टीम ने बड़ी मात्रा में कच्ची अवैध शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 March 2026, 2:08 PM IST
google-preferred

Dehradun: आबकारी टीम ने शुक्रवार को लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान टीम को मौके से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बीना देवी पत्नी वीरेंद्र  मीना देवी पत्नी सुरेश थापा, माया पत्नी वीरू, पूनम पत्नी धनबादुर निवासी लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती थाना डोईवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। इस पर आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में छापेमारी की।

The Candid Talk: ब्यूरोक्रेसी कितनी स्वतंत्र? उत्तराखंड को 25 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, IAS विनोद रतूड़ी ने खोले सिस्टम के राज

इतनी शराब हुई बरामद

टीम ने छापेमारी के दौरान चार घरों के निकट जंगल में छुपा कर रखे हुए कुल 37 प्लास्टिक के जरकिनौ एवं 10 टीन के कनस्तरों के अंदर लगभग 900 kg तैयार लहन व लगभग 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने के जुर्म में चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई चारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग ने  कहा कि  लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिससे कई लीटर कच्ची शरीब व लहन पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने नष्ट किया गया।

उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक कदम, धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए 5 नए चेहरे; जानें उनके नाम

कार्रवाई में यह टीम रही शामिल

ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के साथ समस्त आबकारी स्टाफ ऋषिकेश एवं जनपद प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।

पौड़ी में मतदाताओं की जानकारी के लिए जन सहायता केन्द्र स्थापित, टोल-फ्री नंबर जारी; जानिये सबकुछ

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। स्थानीय प्रशासन नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रहा है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 20 March 2026, 2:08 PM IST

Advertisement