
सूने घर से तीन LPG सिलेंडर पार
Haldwani: हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक ऐसी चोरी सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए एक-दो नहीं, बल्कि तीन एलपीजी सिलेंडर पार कर दिए। खास बात यह है कि चोर एक बार नहीं, बल्कि दो बार घर में घुसे और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दूसरी बार की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।
मामला मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गली नंबर 3 का है, जहां रहने वाली श्वेता क्वीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 4 मार्च को अपने पति निखिल सिंह क्वीरा के इलाज के लिए घर से बाहर गई थीं। इस दौरान उनका घर पूरी तरह बंद था।
हल्द्वानी में घोटाले का खुलासा:10 भरे सिलेंडर छोड़कर भागे कर्मचारी, जांच में खुली गड़बड़ी
हैरानी की बात यह है कि चोर पहली चोरी के बाद भी नहीं रुके। पीड़िता के मुताबिक, वह दोबारा अपने पति के इलाज के लिए घर से बाहर चली गईं। इसी बीच 11 अप्रैल की तड़के करीब साढ़े चार बजे चोर फिर से उसी घर में घुसे और इस बार एक और सिलेंडर चोरी कर ले गए।
पीड़िता श्वेता क्वीरा ने बताया कि चोर कुल तीन एलपीजी सिलेंडर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब चोर एक ही घर को बार-बार निशाना बना सकते हैं, तो इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। खासकर ऐसे समय में जब गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है, इस तरह की चोरी लोगों के लिए और चिंता का विषय बन गई है।
Location : Haldwani
Published : 17 April 2026, 3:19 PM IST