हिंदी
रामनगर में बदमाश बेखौफ (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Nainital: रामनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश लॉ एन्ड ऑर्डर की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधर के पैसे मांगने पर दर्जन भर से अधिक युवकों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। दुकानदार से मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला रविवार देर रात का है।
स्थानीयों ने बताया कि रामनगर शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त हो गया है। आए दिन खुलेआम अपराध की घटनाएं सुनाई दे रही हैं।
रामनगर में दबंग बेखौफ, दुकानदार को बेरहमी से पीटा#Nainital #Ramnagar #ShopkeeperBeaten #RamnagarCrimeNews #Dabangg pic.twitter.com/UhHB45LKo0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 13, 2026
पीड़ित मोनू पाल ने बताया कि उसकी भवानीगंज केला गोदाम के समीप पाल बैकरी के नाम से दुकान है तथा उसने कुछ दिन पूर्व पेटीज बेचने के लिए ठेला सहित पेटीज एक युवक को दी थी लेकिन इस युवक द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी उसको पेटिज का पैसा नहीं दिया।
दुकानदार की पिटाई करते आरोपी
पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह उक्त शख्स से कई दिनों से अपना उधार का पैसा मांग रहा था लेकिन आरोपी युवक ने उससे गाली गलौज की।
मोनू पाल ने बताया कि रविवार रात को वह अपनी दुकान पर अकेला मौजूद था इस बीच कुछ लोग उसकी दुकान के अंदर घुस गए और गाली गलौज करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और इस बाबत पुलिस को जानकारी दी।
घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इन आरोपियों से अपनी जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। वहीं घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।
कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही शहर का माहौल खराब करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी।
मामले में बताया जाता है कि पुलिस ने करीब चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
Location : Ramnagar
Published : 13 April 2026, 3:57 PM IST
Topics : beaten Nainital Ramnagar Ramnagar Crime News Shopkeeper