रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और एक्सपायर बीयर बरामद

रामनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर SDM ने छापा मारकर ओवररेटिंग और एक्सपायर बीयर बेचने का खुलासा किया। जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 April 2026, 1:59 PM IST
google-preferred

Ramnagar: रामनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर SDM ने छापेमारी करके एक्सपायर डेट की भारी मात्रा में बीयर की कैन बरामद की। रामनगर में अंग्रेजी शराब की दुकानों पर लगातार ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए SDM गोपाल सिंह चौहान ने रानीखेत रोड स्थित एक शराब की दुकान पर छापेमार कार्रवाई की।

ग्राहक बनकर भेजे गए लोग

SDM ने पहले दो लोगों को ग्राहक बनाकर दुकान पर शराब खरीदने के लिए भेजा। जब उन्होंने शराब खरीदी, तो यह साफ हो गया कि दुकान पर तय कीमत से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। इसकी पुष्टि होते ही SDM खुद मौके पर पहुंचे और दुकान की जांच शुरू कर दी।

The Candid Talk: ब्यूरोक्रेसी कितनी स्वतंत्र? उत्तराखंड को 25 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, IAS विनोद रतूड़ी ने खोले सिस्टम के राज

जांच में मिली कई बड़ी अनियमितताएं

जांच के दौरान दुकान में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वहां एक्सपायर डेट की भारी मात्रा में बीयर की कैन बरामद हुईं। इसके अलावा दुकान में लगे अग्निशमन यंत्र भी काम नहीं कर रहे थे, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद बड़ी लापरवाही मानी जाती है।

एक्सपायर बीयर और ओवररेटिंग का खेल

SDM गोपाल सिंह चौहान के अनुसार, दुकान पर न सिर्फ ओवररेट शराब बेची जा रही थी, बल्कि एक्सपायर बीयर भी ग्राहकों को बेची जा रही थी। यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। जांच में यह भी सामने आया कि दुकान में कई अन्य नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।

रिपोर्ट भेजी गई

SDM ने बताया कि जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी और जिला आबकारी निरीक्षक को भेज दी गई है, ताकि आगे की सख्त कार्रवाई की जा सके। प्रशासन अब इस मामले में लाइसेंस निरस्तीकरण समेत अन्य कड़े कदम उठा सकता है।

Dehradun: देशभक्ति के नारों से गूंजा उत्तराखंड, महान क्रांतिकारियों के बलिदानों को फिर किया गया याद

SDM की सख्त चेतावनी

SDM गोपाल सिंह चौहान ने साफ कहा कि शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ramnagar

Published :  10 April 2026, 1:59 PM IST

Advertisement