कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने लगाया महिला उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामे का मामला अब और गरमा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने थाने जाकर अपना बयान दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मतदान प्रक्रिया के समय उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई जो महिला उत्पीड़न का मामला है। पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल:  उत्तराखंड के  नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामे का मामला अब और गरमा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने थाने जाकर अपना बयान दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मतदान प्रक्रिया के समय उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई जो महिला उत्पीड़न का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देती है लेकिन मैदान में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुष्पा नेगी ने पुलिस को कई वीडियो सबूत भी दिए हैं। उनका कहना है कि चुनाव स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोगों की हरकतें पहले से रिकॉर्ड हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पास मौजूद अन्य वीडियो भी जांच के लिए सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की शह पर उन्हें डराने और अपमानित करने की कोशिश की गई। उनके अनुसार चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है लेकिन यहां महिलाओं को खुलेआम अपमानित किया जा रहा है। इस घटना को उन्होंने न केवल अपने सम्मान पर हमला बताया बल्कि लोकतंत्र पर भी सीधा आघात करार दिया।

सपा प्रमुख ने उठाए यूपी सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल, गृह मंत्री को भेजा पत्र, पूजा पाल से जुड़ा पूरा मामला

पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा...

कांग्रेस प्रत्याशी ने मांग की है कि उनके साथ मारपीट और अभद्रता करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जांच निष्पक्ष हुई तो कई चेहरे सामने आ जाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में महिला प्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। पुष्पा नेगी ने साफ कहा कि वह पीछे हटने वाली नहीं हैं और मजबूती से न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। उन्हें भरोसा है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाएगी।

कांग्रेस ने भाजपा पर पांच सदस्यों के अपहरण...

गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर पांच सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से दोनों दल लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने और चौकियों तक पहुंच रहे हैं। वहीं 19 अगस्त को भाजपा की दीपा दर्मवाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट को जीत मिली।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 24 August 2025, 4:28 PM IST

Related News

No related posts found.