उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा से पहले हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धा
Uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना के माध्यम से किया जाएगा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये दोनों हवाई पट्टियां सामरिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। सेना के संचालन में आने के बाद इनका बेहतर और प्रभावी उपयोग संभव होगा। इससे न केवल चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आपात स्थिति में हवाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
दरअसल, राज्य सरकार चाहती है कि अप्रैल में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से पहले यहां से हेली सेवा शुरू कर दी जाए। इससे यात्रियों को तेज और सुरक्षित विकल्प मिलेगा, साथ ही आपदा प्रबंधन और सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच भी मजबूत होगी। सरकार ने यात्रा की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समन्वयक की भूमिका में है, जबकि यात्रा को सफल बनाने में तीर्थ पुरोहित, होटल व्यवसायी, टैक्सी-मैक्सी संचालक और स्थानीय लोग अहम भागीदार हैं।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए धामी, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी जिले के विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के साथ ही वहाँ विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। स्थानीय मांगों पर उन्होंने सीएचसी चिन्यालीसौड़ और महाविद्यालय के उच्चीकरण को सीएम घोषणा में शामिल करने का आश्वासन भी दिया।
देहरादून के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जानें धामी ने जनसभा में क्या कहा…
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में दो लाख से अधिक “लखपति दीदियों” को सशक्त किया गया है। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।