मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास और कैंचीधाम परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

नैनीताल जिले के कैंचीधाम क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने भवाली बायपास और शिप्रा नदी पर बने 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का निरीक्षण भी किया। फैसिलिटेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

Nainital:  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नैनीताल जिले के कैंचीधाम क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नव निर्मित भवाली बायपास, भवाली रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों और मालरोड में भू-धसाव रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षात्मक उपायों का जायजा लिया।

वैलिब्रिज स्थापित कर यातायात को नियमित

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवाली रातिघाट बाईपास में कार्य तेज गति से करें ताकि यह मार्ग पर्यटन सीजन से पहले सुचारू रूप से चालू हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक स्थाई मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक वैलिब्रिज स्थापित कर यातायात को नियमित किया जाए।

पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए यातायात और अन्य सुविधाओं का सुचारू संचालन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्य सचिव ने बताया कि बाईपास के निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आने वाले पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल ने बताया कि भवाली से सैनिटोरियम तक 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण हो चुका है और शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। कलमठ व सुरक्षा दीवारों सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य तेजी से जारी हैं।

भवाली बाजार में जाम की समस्या

मुख्य सचिव ने भवाली बायपास और शिप्रा नदी पर बने 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग चालू होने से भवाली बाजार में जाम की समस्या कम होगी और पर्यटन सीजन में आवागमन सुगम रहेगा।

इस दौरान कैंचीधाम में मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत 40.81 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य, बहुमंजिला कार पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे और पैदल सेतु का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17.59 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

Sonbhadra LPG Crisis: युद्ध का सोनभद्र में भी दिख रहा असर, सिलेंडर के लिए मची मारामारी

मुख्य सचिव ने पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहनों के प्रवेश निकास के लिए अलग गेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन कर राज्य की सुख-शांति की कामना भी की। भ्रमण के दौरान उन्होंने लोअर माल रोड में भू धसाव रोकने और सड़क सुधार के लिए 3.48 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

नैनीताल में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

इस मौके पर आयुक्त कुमाऊं, सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तू, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक और मोनिका सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 19 March 2026, 3:06 PM IST

Advertisement