
दो महीने बाद जेल से बाहर आए भाजपा नेता मदन जोशी
Ramnagar: रामनगर के छोई क्षेत्र में 23 अक्टूबर को हुई भीड़ हिंसा की घटना लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही। बरेली से मीट लेकर आ रहे पिकअप चालक नासिर हुसैन को भीड़ ने रोककर बेरहमी से पीटा था। इस दौरान उसकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी। हमले में नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद घायल नासिर हुसैन की पत्नी नूरजहां ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।
पुलिस जांच के दौरान इस प्रकरण में करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 5 नामजद आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। इस कार्रवाई के बाद मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन चला गया।
रामनगर में बेकाबू कैंटर का कहर, पलभर में तीन वाहन क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, अब तक इस मामले में लगभग 6 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई चल रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।
इस प्रकरण के मुख्य आरोपी और भाजपा नेता मदन जोशी करीब दो महीने तक जेल में रहने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद वे रामनगर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जमानत के बाद समर्थकों में उत्साह
रामनगर पहुंचते ही मदन जोशी का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान मदन जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हिंदुत्व की जीत है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज केस का फरार आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जब भाजपा मंडल के चारों अध्यक्षों के स्वागत में शामिल न होने को लेकर सवाल किया गया, तो मदन जोशी ने कहा कि आगामी चुनाव नजदीक हैं और सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों में व्यस्त हैं।
फिलहाल छोई हिंसा प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया जारी है। आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की जमानत और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Location : Ramnagar
Published : 25 January 2026, 4:41 PM IST