Chamoli Road Accident: देवाल के पास खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत 3 की मौत

चमोली के देवाल विकासखंड में गुरुवार शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। सभी लोग बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। चमोली में हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 December 2025, 4:58 AM IST
google-preferred

Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। गुरुवार शाम करीब चार बजे देवाल के मोपाटा सड़क में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में दम तोड़ा। हादसे में युवती समेत दो घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना में मृतकों की पहचान चौड़ गांव की बसंती देवी (38) पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी (48) पत्नी स्व. मान सिंह की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के भजन सिंह (65) पुत्र वादर सिंह ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। घटना में कोटेड़ा गांव की ज्योति (22) व चौड़ गांव के खिलाप सिंह (63) गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी समारोह से लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी मोपाटा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव के लिए वापस आ रहे थे। समारोह स्थल से सभी लोग एक किमी करीब पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे। अपने गांव वापसी के लिए सड़क पर खड़ी चौड़ गांव के ही नारायण सिंह की कार में सवार हो गए। जब तक चालक कार में सवार होता तब तक कार खाई में जा गिरी। सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

खड़ी कार में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कार ढलान में खड़ी थी और सवारियों के बैठते ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।  घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा। घायलों का उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह शवों का पोस्ट मार्टम होगा। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक: CM घोषणाओं की रफ्तार धीमी क्यों? DM प्रतीक जैन ने विभागों को दिया कड़ा संदेश

तहसीलदार अक्षय पंकज व थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख दीपक सिंह गड़िया, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटड़ी, मोपाटा के ग्राम प्रधान रूप सिंह कुंवर समेत कई अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव में सहयोग किया. इस दर्दनाक हादसे के बाद से देवाल क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है।

Location : 
  • Chamoli

Published : 
  • 12 December 2025, 4:58 AM IST

Advertisement
Advertisement