
कार बनी आग का गोला (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास का माहौल धुएं से भर गया। कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: महराजगंज में अधिवक्ताओं की हुंकार! चार सूत्रीय मांगों पर एकजुट बार, जिला जज को सौंपा मांगपत्र
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन से तेजी से धुआं निकलने लगा। धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद राहगीर और अन्य लोग मौके पर जुट गए।घटना के दौरान सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों में भी कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई। लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
ये भी पढ़ें: “बिना सहमति फैसले मंजूर नहीं…” बार काउंसिल अध्यक्ष के खिलाफ देवरिया में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
कार से धुआं उठता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। सामूहिक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि कार धूप में खड़ी थी। हालांकि, सिर्फ धूप में खड़े रहने की वजह से आग लगी या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण आग भड़की, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने से कार को कितना नुकसान हुआ, इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Maharajganj
Published : 23 September 2026, 4:17 PM IST