नैनीताल के जंगल में मिला गाइड का शव, 6 दिन से था लापता

नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में छह दिन से लापता गाइड मनोज रावत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ज्योलीकोट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा। घटना उस समय सामने आई जब बीरभट्टी क्षेत्र की कुछ महिलाएं रोज की तरह जंगल की तरफ चारा लेने गई थीं।

Nainital:  नैनीताल शहर के बलियानाला इलाके में बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में खौफ और असमंजस फैल गया। मामले की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय सामने आई जब बीरभट्टी क्षेत्र की कुछ महिलाएं रोज की तरह जंगल की तरफ चारा लेने गई थीं। नाले के पास जंगल की ढलान में उन्हें एक व्यक्ति अचेत पड़ा दिखा। करीब से देखने पर जब उन्होंने उसके मृत होने की आशंका जताई, तो तुरंत गांव में जाकर लोगों को बताया। ग्रामीणों ने बिना देरी किए पुलिस को खबर दी।

6 मार्च की शाम अचानक घर से निकला

पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान कराई, जिसमें मृतक का नाम मनोज रावत उर्फ़ शर्मा, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी न्यू कॉलोनी दुर्गापुर पावर हाउस बताया गया। परिजनों के अनुसार मनोज बीते 6 मार्च की शाम अचानक घर से निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

औरैया अजीतमल में गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त, होम डिलीवरी बंद कर एजेंसी से वितरण शुरू

कैमरों में आखिरी लोकेशन दर्ज

फ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मनोज आखिरी बार रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच बीरभट्टी की दिशा में जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को उसका शव उसी मार्ग के पास मिला, जहां कैमरों में उसकी आखिरी लोकेशन दर्ज हुई थी।

गोरखपुर: व्हाट्सऐप कॉल से ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर लाखों की ठगी, वाराणसी का आरोपी गिरफ्तार

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत कैसे हुई। परिवार को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 11 March 2026, 9:59 PM IST

Advertisement