मैनपुरी में फायर ब्रिगेड की टीम ने ऐसे बुझाई भीषण आग

यूपी के मैनपुरी में शनिवार को फायर ब्रिगेड की टीम ने आगजनी से बचने के लिए लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और फायर ब्रिगेड कर्मियों से कई सवाल भी पूछे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 May 2026, 3:10 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जिले में आग लगने की घटना से बचाव के लिए फायर ब्रिगड की टीम ने अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान दमकल की टीम ने अस्पताल प्रशासन, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।

फायर ब्रिगेड टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को आग से बचाव के प्राथमिक उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

आग लगने के दौरान बचाव के उपाय की जानकारी देती फायर ब्रिगड की टीम

ऐसे किया जागरूक

कार्यक्रम में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के तरीके भी विस्तार से बताए गए। कर्मचारियों और मौजूद लोगों को सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने का लाइव प्रदर्शन कर दिखाया गया।

मैनपुरी में डिंपल यादव ने कहा- चुनाव आयोग तो ‘BJP गैंग’ से है, जानें बंगाल इलेक्शन को लेकर क्या कहा?

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दी सलाह

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और फायर ब्रिगेड कर्मियों से कई सवाल भी पूछे। टीम ने आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत फायर सर्विस को सूचना देने और प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी।

जिला अस्पताल प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए फायर ब्रिगेड टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि आम जनता आपात परिस्थितियों में खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सके।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने फायर ब्रिगेड टीम के प्रयासों की सराहना की। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित यह मॉक ड्रिल लोगों के लिए जागरूकता और सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश देकर समाप्त हुई।

मैनपुरी में डिंपल यादव ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में सही तरीके से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

Location :  mainpuri

Published :  9 May 2026, 3:10 PM IST

Advertisement