नैनीताल का भोटिया मार्केट: जहां हर गली में बसती है परंपरा और फैशन की कहानी

नैनीताल का भोटिया मार्केट परंपरा और आधुनिक फैशन का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। 1952 में शुरू हुआ यह बाजार आज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां हस्तनिर्मित ऊनी कपड़ों से लेकर ट्रेंडी फैशन आइटम्स तक सब कुछ मिलता है। आईये जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 March 2026, 10:03 AM IST

Nainital: उत्तराखंड कीवादियों में सुकून तलाशने आने वालों के लिए शहर सिर्फ नैनी झील, हिमालय दर्शन या मॉल रोड तक सीमित नहीं है। इसके बीच एक ऐसी जगह भी है, जो हर यात्री को अपनी रौनक और रंगों से आकर्षित करती है। मल्लीताल में डीएसए ग्राउंड और नैना देवी मंदिर के पीछे बसी भोटिया मार्केट आज भी अपने पुराने स्वरूप और बदलते दौर के मेल से अलग पहचान बनाए हुए है।

यह बाजार सिर्फ खरीददारी का केंद्र नहीं, बल्कि पहाड़ी और भोटिया संस्कृति की जीवंत तस्वीर भी पेश करता है।

कब शुरू हुई थी मार्केट?

बता दें कि भोटिया मार्केट की स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी। शुरुआत में यहां केवल 16 दुकानें थीं और भोटिया समुदाय के लोग हाथ से बनी मालाएं, जड़ी बूटियां और धार्मिक सामग्री बेचते थे। उसी वजह से यह इलाका कभी माला बाजार के नाम से जाना जाता रहा। जैसे जैसे जरूरतें बढ़ीं और समय बदलता गया, इसी बाजार ने अपना स्वरूप बदला और आज यह लेटेस्ट फैशन, हैंडमेड ऊनी परिधान, आकर्षक कपड़ों और तरह-तरह के गिफ्ट आइटम्स का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

हल्द्वानी में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, छत गिरने से दो मजदूर घायल

भोटिया मार्केट के दुकानदार दिनेश भोटिया बताते हैं कि उनके पूर्वजों ने ही इस बाजार की नींव रखी थी। उन्होंने शुरुआती वक्त में हाथ से तैयार किए गए गर्म ऊनी कपड़े और पारंपरिक पहाड़ी परिधान बेचना शुरू किया था। धीरे धीरे यह बाजार बढ़ता गया और आज आधुनिक कपड़ों और ट्रेंडी फैशन की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। देशभर से आने वाले लोग यहां से खूब खरीददारी करते हैं।

लोकल कल्चर को समझने के लिए बेस्ट

यह बाजार न केवल खरीददारी के शौकीनों के लिए खास है, बल्कि फोटोग्राफी, लोकल कल्चर को करीब से समझने और यहां की दैनिक जिंदगी को महसूस करने के लिए भी एक खूबसूरत जगह मानी जाती है। दुकानों की रंगीन कतारें, हर वक्त मौजूद भीड़ और यहां की अपनी अलग चहल-पहल इस जगह को हमेशा जीवंत रखती है।

Job Fair For Women: गोरखपुर में इस तिथि को लगेगा महिलाओं के लिए रोजगार मेला

भोटिया मार्केट आज भी नैनीताल की सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती है। यही वजह है कि इस शहर में आने वाले पर्यटक यहां घूमना नहीं भूलते। अगर आप नैनीताल आने की योजना बना रहे हैं, तो इस बाजार की सैर आपके सफर को और यादगार बना सकती है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 29 March 2026, 10:03 AM IST