नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में निरंतर न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पढ़िये पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 February 2026, 3:40 PM IST

New Tehri: उत्तराखंड में निरंतर न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और एलआईयू की टीम टिहरी न्यायालय पहुंची और कोना-कोना खंगाला। हालांकि प्राथमिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन धमकी की खबर मिलते ही कोर्ट कर्मियों और वकीलों में हड़कंप मच गया। पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि नैनीताल कोर्ट को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस ने रैली के बहाने दिया एकजुटता का संदेश, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

खतरनाक संगठनों के नाम से दी गई धमकियां

खास बात है कि ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं। इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। साथ ही इस ईमेल की शिकायत एसएसपी को भी की गई है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

जांच के बाद की जाएगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराकशी में भी धमकी के बाद कोर्ट परिसर खाली करवाया गया। नगर कोतवाल भावना कैंथोला के मुताबिक जिला कोर्ट से मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू की गई। भारी पुलिस बल के साथ अग्निशमन दस्ता तैनात किया गया। यही नहीं देहरादून से बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में खोजबीन शुरू कर दी जो देर शाम तक चलती रही।

उत्तराखंड में इन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर बम होने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर एसटीएफ और खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मेल कहां से आई है, इसकी सघन जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • New Tehri

Published : 
  • 17 February 2026, 3:40 PM IST