
युवक की हत्या
Fatehpur : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के राहिमालन का पुरवा गांव में मंगलवार की देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। मामूली कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता और भाभी पर भी बेरहमी से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक कुन्नू यादव घर के बाहर बैठा हुआ था और बताया जा रहा है कि वह मानसिक बीमारी से भी जूझ रहा था। इसी दौरान पड़ोसी कमलेश यादव, मनीष, सचिन, सुरेन्द्र सहित कुछ अन्य लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बिना किसी रुकावट के कुन्नू पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि कुन्नू यादव की चीख-पुकार सुनकर उसके माता-पिता और भाभी उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम जैसा माहौल बन गया।
फतेहपुर : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के राहिमालन का पुरवा गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुए हमले में कुन्नू यादव की मौत हो गई, जबकि माता-पिता और भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी।@fatehpurpolice
#Fatehpur #CrimeNews pic.twitter.com/wPelmCZJyT— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 2, 2026
फतेहपुर में बड़ा हादसा: डंपर से टकराकर खाई में गिरी बरातियों की बस, चीख-पुकार के बीच 12 घायल
सूचना मिलने के बाद हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुन्नू यादव की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुन्नू ने दम तोड़ दिया। जिससे गांव में आक्रोश और गहरा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अफसर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। सभी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। गांव में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Location : Fatehpur
Published : 2 May 2026, 10:32 AM IST