ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक को कुचलने वाला धरा, एक बाल अपचारी भी पुलिस हिरासत में

गोरखपुर पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने गुरुवार को झंगहा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथ एक बाल अपचारी को भी को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 April 2026, 12:03 AM IST

Gorakhpur: जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में अभियुक्त जगदीश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी ग्राम विश्वनाथपुर गड़ेरिया, थाना झंगहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घटना से संबंधित मुकदमा संख्या 188/2026 धारा 281/105/351(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था।

वादी ने लगाया ये आरोप

घटना 31 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भतीजे को जानबूझकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

UP Crime: गोरखपुर में युवती पर हुआ था ये कांड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उस पर पूर्व में मारपीट, लूट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2007 से लेकर 2024 तक के विभिन्न मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

UP News: गोरखपुर में भीषण अग्निकांड, 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मी

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप सिंह, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल हरिद्वार यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश, मोहित सिंह और अमित यादव की टीम शामिल रही।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  2 April 2026, 11:59 PM IST