UP Crime: गोरखपुर में युवती पर हुआ था ये कांड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर में बीत दिन एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। गीडा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (फुल ब्लेड) भी बरामद कर लिया गया है।

गोरखपुर: जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (फुल ब्लेड) भी बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। थाना गीडा से अभियुक्त विक्की सिंह उर्फ वीर विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया।

मामले में आगे की विधिक कार्रवाई?

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्की सिंह उर्फ वीर विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्णा सिंह निवासी ग्राम ककराखोर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी को घटना में प्रयुक्त एक अदद फुल ब्लेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लोकसभा में गरजे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, सरकार बहुमत को सेना के मनोबल तोड़ने के लिए कर रही है इस्तेमाल

जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला

घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 मार्च 2026 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वादिनी की पुत्री पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गीडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

नैनीताल में छात्रा की मौत ने हिलाया शहर! मुंह से खून और पोस्टमार्टम ने खोला चौंकाने वाला राज, पढ़ें पूरी खबर

कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल रमेशचंद जोशी, हेड कांस्टेबल रामवृक्ष तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अशोक चौधरी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और अपराधियों में भय व्याप्त है।

Location :  गोरखपुर

Published :  2 April 2026, 7:25 PM IST

Related News

Advertisement