प्रेमिका के धोखे और धमकियों से टूटा युवक! पूर्व प्रधान के बेटे ने स्कूल में कर दिया बड़ा कांड

गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर गांव से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 May 2026, 8:04 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर गांव से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के पूर्व प्रधान के बेटे और इंटर कॉलेज संचालक परिवार से जुड़े 30 वर्षीय धीरज सिंह ने अपने ही विद्यालय के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा है।

परिवार के लोगों की चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि धीरज सिंह, पुत्र दिनेश सिंह, गांव के पूर्व प्रधान के बड़े बेटे थे और अविवाहित थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। रविवार को जब परिजन विद्यालय पहुंचे तो कमरे के अंदर धीरज का शव पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों की चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मामले को और भी सनसनीखेज तब माना जा रहा है जब यह पता चला कि आत्महत्या से पहले धीरज सिंह ने अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर एक कथित सुसाइड नोट अपलोड किया था।

स्टेटस में उन्होंने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेमिका के पिता और मौसी के लड़कों पर जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। धीरज ने अपने स्टेटस में कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए अपने माता-पिता और परिवार से माफी भी मांगी है।

Yogi Vs Akhilesh: योगी मंत्रिमंडल विस्तार और कृष्णावतारम फिल्म पर अखिलेश यादव का तंज, पूछा- ‘सबसे आगे बैठेंगे या पीछे’

मोबाइल स्टेटस सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रेम प्रसंग, मानसिक तनाव और कथित धमकियों को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की चौरी चौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Muzaffarnagar: अब यहां सांस लेना मुश्किल है, जानें किसान परिवार ने क्यों रातों-रात छोड़ा गांव

पुलिस युवक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और कथित सुसाइड नोट की गहन जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 May 2026, 8:04 PM IST