Raebareli News: NTPC में श्रमिकों का हंगामा, पारिश्रमिक न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन

रायबरेली में पनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की खबर सामने आई है। यहां एनटीपीसी ऊंचाहार प्लांट के गेट पर श्रमिकों का आज गुस्सा फूट पड़ा। पिछले चार महीनों से पारिश्रमिक न मिलने से नाराज श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 March 2026, 2:04 PM IST

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एनटीपीसी ऊंचाहार प्लांट के गेट पर श्रमिकों का आज गुस्सा फूट पड़ा। पिछले चार महीनों से पारिश्रमिक न मिलने से नाराज श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें लगातार काम कराया जा रहा है, लेकिन मेहनत की कमाई समय पर नहीं दी जा रही। इतना ही नहीं, उन्होंने ठेकेदार और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भुगतान मिलता भी है, उसमें से आधा पैसा जबरन वापस ले लिया जाता है। श्रमिकों ने इसे सीधा-सीधा शोषण करार दिया है

आगरा मर्डर मिस्ट्री: साथ मिलकर ढूंढता रहा और फिर कमरे में ताला जड़कर भागा, क्या किराएदार ने ही रची थी मासूम की हत्या की साजिश

कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण

श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अब उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।नमौके पर भारी संख्या में श्रमिकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया पारिश्रमिक नहीं दिया गया और शोषण बंद नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

बदायूं में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर, एनकाउंटर से कुर्की तक हिला सिस्टम; जानें कब और कैसे हुई कार्रवाई

काम करवाने वाले ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और संबंधित प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित श्रमिकों को कब तक न्याय मिल पाता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कर्मचारियों ने पारिश्रमिक को लेकर धरना व प्रदर्शन किया था। जिस पर एनटीपीसी में लेबरों से काम करवाने वाले ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है।

Sonia Health Update: राहुल गांधी केरल दौरा रद्द कर मां को देखने पहुंचे गंगाराम अस्पताल, जानिये कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 26 March 2026, 2:04 PM IST