प्रयागराज में महिलाओं को किया गया जागरूक, दिया गया ये खास संदेश

पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत कर्नलगंज क्षेत्र में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, हेल्पलाइन नंबरों व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 September 2025, 12:21 PM IST

Prayagraj: पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के तहत एक प्रभावी महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान

नगर जोन के थाना कर्नलगंज में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों – बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज एवं सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।

Anupama serial Update: अनुपमा सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, शाह हाउस में मचेगा हंगामा

छात्राओं को दी गई सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की जानकारी

इस अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी गई। गुड टच और बैड टच की पहचान, आपात स्थिति में क्या करें, तथा सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:

  • वीमेन पॉवर लाइन: 1090
  • आपातकालीन सेवा यूपी: 112
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • स्वास्थ्य सेवा: 102
  • एम्बुलेंस सेवा: 108
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930

मिशन शक्ति केंद्र और आत्मरक्षा टिप्स पर विस्तृत जानकारी

छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका और आत्मरक्षा तकनीकों की भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आत्मविश्वास और सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।

Dussehra 2025: कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरी डिटेल

पुलिस टीम की सक्रिय भागीदारी

इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही:

  • चन्द्रभान
  • चन्दा रानी
  • संगीता गौतम
  • शिवदेवी
  • सुषमा यादव
  • प्रेमप्रकाश
  • रत्नाकर द्विवेदी

सभी अधिकारी थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज से संबद्ध थे और उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुए बालिकाओं को जागरूक किया। "मिशन शक्ति 5.0" के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 24 September 2025, 12:21 PM IST