जिस पत्नी ने साथ जीने की कसम खाई, उसी पर पति की मौत का आरोप… देवरिया की घटना से सनसनी

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के पैसों को लेकर हुए विवाद में पत्नी समेत अन्य लोगों पर पति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 May 2026, 4:04 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। जिस पत्नी ने सात फेरों के दौरान जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था, उसी पर अब अपने पति की मौत का कारण बनने का आरोप लगा है। बीती रात घर के अंदर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, जबकि परिवार की चीख-पुकार ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

बिशनपुर कला गांव का मामला

यह सनसनीखेज मामला देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर कला गांव का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मुकेश सिंह ने कुछ समय पहले सड़क किनारे स्थित अपनी कीमती जमीन बेची थी। जमीन बिकने के बाद घर में पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

पैसों को लेकर बढ़ता गया विवाद

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से पैसों को लेकर लगातार कहासुनी हो रही थी। बीती रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी संगम देवी ने अपने भाई जयप्रकाश सिंह और बहन के बेटे आदित्य सिंह को गांव बुलाया।

देवरिया में पत्नी ने अपने 2 भाइयों के साथ मिलकर पति के खिलाफ रची ये साजिश

पीट-पीटकर हत्या का आरोप

आरोप है कि मुकेश सिंह की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्द से तड़पते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद पूरे बिशनपुर कला गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। ग्रामीण इस वारदात को सुनकर स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि पैसों का विवाद किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है, यह घटना उसकी दर्दनाक मिसाल बन गई है। कई ग्रामीणों ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका होता है, लेकिन अब छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटते और अपराध में बदलते जा रहे हैं।

देवरिया को सीएम की 655 करोड़ की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  26 May 2026, 3:51 PM IST

Advertisement