लेडी टीचर ने ऐसा क्या बोला, जिसको सुनने के बाद 5वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची ने कर लिया सुसाइड, पढ़ें दर्दनाक खबर

कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में कक्षा 5 की छात्रा ने शिक्षिका की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में गुस्सा और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने स्कूल में प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 March 2026, 5:33 PM IST

Kannauj: कन्नौज से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। स्कूल में मिली डांट एक मासूम के दिल पर इतनी भारी पड़ी कि उसने घर लौटते ही फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और गुस्से का माहौल है, जबकि शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला

मामला सौरिख थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेहटा रामपुर का है। शनिवार सुबह अजय कुमार बाथम की दो बेटियां निधि (कक्षा 5) और नेहा (कक्षा 3) रोज की तरह स्कूल गई थीं। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों की साफ-सफाई की जांच हो रही थी, तभी एक महिला शिक्षिका ने दोनों बहनों को गंदे कपड़े पहनकर आने पर डांट-फटकार लगा दी।

Akhilesh Yadav Rally: 15 लाख, नौकरी और एनकाउंटर… अखिलेश ने दादरी से खोली सियासी ‘फाइल’!

डांट से टूटी हिम्मत

बताया जा रहा है कि डांट से आहत दोनों बहनें रोते हुए घर लौटीं और मां को पूरी बात बताई। परिजनों के मुताबिक बड़ी बहन निधि इस बात से बेहद दुखी हो गई थी। कुछ ही देर बाद उसने घर के बरामदे में कुर्सी पर खड़े होकर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में खबर फैल गई।

गांव में आक्रोश और प्रदर्शन

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोग स्कूल पहुंच गए और छात्रा का शव परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे संभालने के लिए प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा।

यूपी में एक विवाद ऐसा भी: भाभी हुई गुस्सा तो दुल्हन ने कहा- दूल्हे राजा वापस जाओ, नहीं तो…

प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इलाके में दुख और गुस्सा अभी भी बना हुआ है।

Location : 
  • Kannauj

Published : 
  • 29 March 2026, 5:33 PM IST