बैरंग लौटी बारात, दुल्हन के साथ मंडप में हुआ ये कांड, जानें क्या है पूरा मामला

क्योलड़िया में शादी का रंग मंगलवार रात उस समय भंग हो गया जब दूल्हे के जीजा ने नशे की हालत में दुल्हन के साथ शर्मनाक हरकत की।

Updated : 9 July 2025, 1:43 PM IST
google-preferred

बरेली:  उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां क्योलड़िया में शादी का रंग मंगलवार रात उस समय भंग हो गया जब दूल्हे के जीजा ने नशे की हालत में दुल्हन के साथ शर्मनाक हरकत की। विरोध करने पर उसने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और फिर फायरिंग कर दी। इस घटना में दुल्हन की मां और भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। पूरी घटना के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। यह पूरा घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, यह पूरी घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां वापस बारात लौट गई।

नशे में धुत दूल्हे का जीजा स्टेज पर चढ़ा

जानकारी के मुताबिक,  मंगलवार रात पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र से बारात क्योलड़िया के एक गाँव पहुँची। स्वागत के बाद जयमाला की रस्म हुई और दूल्हा-दुल्हन डीजे पर नाचने लगे। इसी बीच नशे में धुत दूल्हे का जीजा स्टेज पर चढ़ गया और जेब से नोट निकालकर दुल्हन पर फेंकने लगा। उसकी अभद्रता से दुल्हन असहज हो गई और जब लड़की पक्ष के भाइयों ने इसका विरोध किया तो वह उन पर टूट पड़ा।

मारपीट शुरू कर दी और हवाई फायरिंग

हालाँकि, बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन हंगामा यहीं नहीं रुका। अगले दिन बुधवार सुबह जब कन्यादान की रस्म चल रही थी, तभी आरोपी जीजा अपने कुछ साथियों के साथ फिर मौके पर पहुँच गया। आते ही उसने मारपीट शुरू कर दी और हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना में दुल्हन की माँ, भाई और अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दूल्हा पक्ष मामले को दबाने की कोशिश

इधर, लड़की पक्ष ने दूल्हे के जीजा और उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूल्हा पक्ष मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया है। क्योलड़िया पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश जारी है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा जत्था रवाना, 13 राज्यों के यात्रियों की दिखी हुजूम, मीनाक्षी लेखी भी शामिल

 

 

 

 

 

Location : 
  • बरेली

Published : 
  • 9 July 2025, 1:43 PM IST

Advertisement
Advertisement