चंदौली में छिपकर रह रहा था इनामी पशु तस्कर बदमाश, ऐसे चढ़ा UP STF के हत्थे

यूपी एसटीएफ को विगत काफी दिनों से फरार इनामी अभियुक्तों के सम्बन्ध में सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 March 2026, 7:58 PM IST

Chandauli: यूपी एसटीएफ को विगत काफी दिनों से फरार इनामी अभियुक्तों के सम्बन्ध में सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज टीम द्वारा थाना बलुआ जनपद चन्दौली पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित एवं 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त मुकेश राम की गिरफ्तारी हेतु अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

ऐसे चढ़ा UP STF के हत्थे

इस दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मुकेश राम जनपद चन्दौली में ही कहीं छिपकर रह रहा है। उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक श्री विनय तिवारी, मुख्य आरक्षीगण अभिषेक मिश्रा, प्रवीण जायसवाल, अजय कुमार यादव व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम द्वारा नौबतपुर अपना फैमिली रेस्टोरेन्ट के सामने चन्दौली जाने वाली हाईवे सड़क पर थाना क्षेत्र सैय्यदराजा जनपद चन्दौली से अभियुक्त मुकेश राम उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश राम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह मूलरूप से ग्राम मंसूरपुर थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार का निवासी है जो वाराणसी में रहकर मजदूरी का काम करता था, जिसकी मुलाकात दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र दुर्गावती कल्यानपुर पशु मेले में जानवर लेकर आये मेराज से हुई थी।

UP STF का बड़ा एक्शन: रायपुर जेल से फरार कैदी पिंटू गिरफ्तार, आगरा के पीपल गेट पर कर रहा था ये काम

वह अपने साथी मेराज के साथ स्कार्पियो गाड़ी नं० WB12A9341 में 04 अदद गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था जिसे थाना बलुआ जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा महेशपुर रानेपुर चौराहा नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मेराज को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया और यह मौके से फरार हो गया था।

अलीगढ़ में UP STF: फरारी, लूट और गैंग… आखिरकार STF तक पहुंचा ‘गोल्डी’

उक्त के सम्बन्ध में थाना बलुआ जनपद चन्दौली पर उक्त अभियोग पंजीकृत हुआ था कुछ दिन बाद पता चला कि उसके ऊपर 50,000 /- रू0 का इनाम घोषित हो चुका है तभी से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर लुक छिपकर रहने लगा जो आज चन्दौली से कही बाहर भागने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश राम उपरोक्त को थाना बलुआ जनपद चन्दौली पर मु०अ०सं० 158/2024 धारा-3/5ए/5 बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 325 बीएनएस में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा अमल में लायी जायेगी।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 17 March 2026, 7:58 PM IST