
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
Lucknow: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच अब सबसे अहम पड़ाव पूरा होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग बुधवार को बहुप्रतीक्षित अंतिम मतदाता सूची जारी करने जा रहा है। इस सूची के जारी होने के साथ ही पंचायत चुनाव की दिशा और भी स्पष्ट हो जाएगी और चुनावी हलचल और तेज हो जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। अनंतिम सूची जारी करने के बाद प्राप्त हुए दावे और आपत्तियों का विस्तृत सत्यापन किया गया और सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद ही अंतिम सूची को औपचारिक रूप दिया गया है।
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? कोर्ट ने चलाया कानूनी डंडा, आयोग से रिपोर्ट तलब, जानिये पूरा अपडेट
आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले थे। उस सूची में करीब 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए थे, जबकि 1.41 करोड़ नाम हटाए गए थे। इस प्रक्रिया के बाद कुल मिलाकर लगभग 40.19 लाख मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे पंचायत चुनाव की तस्वीर काफी बदल गई थी।
अनंतिम सूची के बाद लाखों दावे और आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनकी सुनवाई और निस्तारण में काफी समय लगा। इसी वजह से अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि को पांच बार तक आगे बढ़ाना पड़ा। हालांकि अब आयोग ने साफ कर दिया है कि सूची के प्रकाशन में अब किसी तरह की देरी नहीं होगी।
पंचायत चुनाव की कहानी क्यों अटक गई? हाईकोर्ट की टिप्पणी ने खोला बड़ा मुद्दा
इस बार मतदाता सूची में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रत्येक मतदाता को 9 अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। इससे न केवल मतदाता की पहचान आसान होगी बल्कि चुनावी प्रबंधन और डेटा व्यवस्था भी अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बन सकेगी।
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अब पंचायत चुनाव की अधिसूचना और चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। गांव-गांव में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी और प्रत्याशियों की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी।
Location : Lucknow
Published : 10 June 2026, 8:40 AM IST
Topics : Final Voter List panchayat election State Election Commission Uttar Pradesh News Voter List