यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? कोर्ट ने चलाया कानूनी डंडा, आयोग से रिपोर्ट तलब, जानिये पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर कई तरह की सियासी अटकलों के साथ ही कानूनी दांव-पेंच का दौर शुरू हो चुका है। यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 June 2026, 7:41 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी अटकलों के बीच अब यह मामला अदालत की चौखट तक पहुंच चुका है। पंचायत चुनाव को टालने और ग्राम प्रधानों के प्रशासक बनाये जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में पंचायत चुनाव में देरी पर सख्त नाराजगी जतायी।

कोर्ट ने दिखाई तल्खी

पंचायत चुनाव टालकर प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के मामले में ओमप्रकाश प्रजापति की याचिका पर जस्टिस शेखर बी. सराफ और जस्टिस अवधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने सुनवाई की।  पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि आखिर पंचायत चुनाव कब तक होंगे।

Video: अखिलेश के गढ़ कन्नौज में यूपी सीएम योगी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, देखिये क्या बोले इस बार

कोर्ट ने आयोग से पंचायत चुनाव की संभावित तारीख बताने को कहा है। कोर्ट जब आयोग की दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ तो कोर्ट ने आयोग से पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पेश करने को कहा। इस मामले पर

दिनेश प्रताप सिंह ने खोला विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड, इन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सुनवायी की तारीख तय

अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की गई है। आयोग को 10 जुलाई तक पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

Location :  Lucknow

Published :  3 June 2026, 7:32 PM IST

Related News

Advertisement