उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने फैसले में क्या कहा?
उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रूप-रेखा अपरिवर्तित है। चुनाव दो चरणों में निर्धारित तिथियों पर ही होंगे पहला चरण 24 जुलाई 2025 और दूसरा चरण 28 जुलाई 2025 को। आयोग ने वोटरों से अपील की है कि वे किसी अफवाह या भ्रम में न फंसें।