मौत के सौदागरों से पीछा कर बचाए बेजुबान, बिहार-नेपाल तस्करी का बड़ा भंडाफोड़

पचपेड़वा पुलिस ने तुलसीपुर-बढ़नी रोड पर एक साहसिक मुठभेड़नुमा घेराबंदी के दौरान गोवंश तस्करी के बड़े सिंडिकेट को बेनकाब किया है। 28 अप्रैल की रात पुलिस टीम ने जान की परवाह न करते हुए एक तेज रफ्तार पिकअप का पीछा किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 4:22 PM IST

Balrampur: बलरामपुर में पचपेड़वा पुलिस ने तुलसीपुर-बढ़नी रोड पर एक साहसिक मुठभेड़नुमा घेराबंदी के दौरान गोवंश तस्करी के बड़े सिंडिकेट को बेनकाब किया है।

28 अप्रैल की रात पुलिस टीम ने जान की परवाह न करते हुए एक तेज रफ्तार पिकअप का पीछा किया, जिसने भागने की कोशिश में न सिर्फ राहगीरों को खतरे में डाला बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

Balrampur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गो-तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, तस्करों ने वाहन से सिपाही को मारी टक्कर

चार गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया

नई बाजार चौराहे पर की गई इस सख्त घेराबंदी के बाद पुलिस ने काले तिरपाल से ढकी सफेद पिकअप को कब्जे में लेकर उसके भीतर क्रूरता से लादे गए चार गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया।पकड़े गए तस्करों की पहचान बिहार के बेतिया निवासी मुन्ना कुमार यादव और महराजगंज के कासिम के रूप में हुई है, जिन्होंने पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय तस्करी के काले कारोबार की परतें खोली हैं।

आरोपियों का कबूलनामा

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को कुशीनगर के खड्डा निवासी सलमान तक पहुँचाते थे, जहाँ से इन्हें नेपाल और बिहार के बूचड़खानों में अवैध कटान के लिए भेजा जाता था। मुनाफे के लालच में बेजुबानों की जान से खेलने वाले इस गिरोह के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान की 15 सदस्यीय टीम ने प्रभावी कार्रवाई की है।

Balrampur: भारतीय दर्शन केवल आध्यात्मिकता नहीं, बल्कि जीवन जीने का वैज्ञानिक ढांचा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्य आरोपी सलमान की तलाश तेज कर दी गई है और गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Location :  Balrampur

Published :  29 April 2026, 4:22 PM IST