Video: बेटे की हत्या पर न्याय की गुहार, बांदा से आई बुजुर्ग महिला ने अखिलेश यादव से लगाई फरियाद

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में बांदा से आई बुजुर्ग महिला रन्नो देवी ने बेटे की हत्या के मामले में अखिलेश यादव से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि हत्यारे खुले घूम रहे हैं और पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 January 2026, 4:55 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय उस वक्त भावुक क्षणों का गवाह बना, जब बांदा जिले से आई एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला रन्नो देवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आरोप लगाया कि उनके बेटे की निर्मम हत्या हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है।

बांदा निवासी रन्नो देवी का कहना है कि उनके बेटे की हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि प्रभावशाली आरोपियों के दबाव में पुलिस मामले को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। न्याय की आखिरी उम्मीद लेकर बुजुर्ग महिला लखनऊ पहुंचीं और सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश की।

 

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 22 January 2026, 4:55 PM IST