क्या बदलने वाला है गांवों का नक्शा? 318 विकास प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर, जानिए पूरी अपडेट

सुलतानपुर में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAMG) के प्रभावी संचालन को लेकर विकास भवन सभागार में प्रेरणा सम्मेलन आयोजित किया गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 7 August 2026, 7:10 PM IST

Sultanpur: विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेरणा सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ), एडीओ पंचायत सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य VB-GRAMG योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देना था।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में VB-GRAMG योजना के तहत कुल 318 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें विभिन्न क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

स्वीकृत कार्यों में शामिल हैं-

107 कार्य जल संरक्षण से जुड़े

88 कार्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित86 कार्य आजीविका संवर्धन के लिए

37 कार्य आपदा प्रबंधन और राहत से जुड़े

अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा।

यहां भी पढ़ें: Sultanpur: सब्जी-फल खरीदने निकले तो फंस जाएंगे जाम में! अमहट मंडी की ये तस्वीरें खोल रही व्यवस्था की पोल

मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये की गई

सम्मेलन में बताया गया कि योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। कृषि सीजन को ध्यान में रखते हुए कार्यों को 60 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से संचालित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसानों और मजदूरों दोनों को सुविधा मिल सके।

योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि योजना के सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों से नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को पूरा कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Location :  Sultanpur

Published :  7 August 2026, 7:10 PM IST