Uttar Pradesh: बदायूं में बीमार शख्स को नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज को गोद में उठाकर ले गए तीमारदार

यूपी के बदायूं के जिला अस्पताल स्वास्थ्य में सेवाओं की हालत खस्ता है।। स्ट्रेचर की बदहाली और वार्डवॉय की मनमानी के चलते मरीज और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 September 2025, 5:32 PM IST
google-preferred

Badaun:  यूपी के बदायूं के जिला अस्पताल की दयनीय स्थित सामने आयी है। यहां मरीज तो छोड़िए खुद अस्पताल ही बीमार हो चले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कैसे होगा मरीजों का उपचार। जहां इलाज कराने पहुंचे मरीज के लिए स्ट्रेचर मयस्सर नही हैं। स्टेचर की बदहाली और वार्डवॉय की मनमानी के चलते मरीज और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वाकया बदायूं के जिला चिकित्सालय पुरुष का है। जो राम भरोसे चल रहा है।

वायरल वीडियो के अनुसार एक तीमारदार अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आता है। उसको न तो स्ट्रेचर और न ही व्हीलचेयर नसीब नहीं हुई। जिस वजह से मरीज का तीमारदार खुद गोद में लेकर मरीज को इमरजेंसी में ले जाता हुआ साफ देखा जा सकता है। मरीज बुखार से पीड़ित था।  इसलिए मरीज की तीमारदार उसे उपचार कराने के लिए लेकर बदायूं जिला अस्पताल आए था।

बदायूं जिला अस्पताल से हिस्ट्रीशीटर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में वार्डवॉय अपनी मनमानी के चलते स्टेचर व्हीलचेयर नहीं खींचते हैं। मरीज का तीमारदार खुद स्टेटस खींचने को मजबूर है।

हद तो तब हो गई जब जिला अस्पताल में ना तो मरीज को स्ट्रेचर मिला ना ही व्हीलचेयर। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। बता दें कि पूरा मामला बदायूं के जिला अस्पताल का है जहां पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है।

स्ट्रेचर के अभाव में मरीज को गोद में उठाकर ले जाते तीमारदार

बताते चलें जिम्मेदार कोई भी मामला हो मौन बने रहते हैं।

परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर जब उन्हें स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हुआ, तब मजबूरन अपने मरीज को गोद में उठाते हुए अस्पताल के अंदर दाखिल हुए।

इस पूरे मामले पर बदायूं जिला अस्पताल पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर जानकारी नहीं मिली।  अक्सर देखा गया है कि किसी भी मामले की जानकारी अगर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लेनी हो तो उनका फोन रिसीव नहीं होता।

बदायूं: एक साल से इंसाफ के लिए भटक रही पीड़िता, दबंगों पर कार्रवाई से प्रशासन ने साधी चुप्पी

गौरतलब है कि बदायूं के कई अस्पताल में स्वास्थय सेवाओं में लापरवाही और खस्ताहाल की खबर सामने आयी थी लेकिन बावजूद भी बदायूं स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे चलाई जा रही है।

Location :