हिंदी
ट्रक कंटेनर से 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद (Img: Dynamite News)
Mirzapur: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़िहान पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक कंटेनर से 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम पचोखरा काशोपुर तिराहा पेट्रोल पंप के पास संयुक्त टीम ने ट्रक कंटेनर संख्या UP 72 AT 5969 को रोककर तलाशी ली। वाहन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा मिला। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत यादव उर्फ पहलवान पुत्र परमेश्वर यादव निवासी ग्राम जबरेला, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी का अस्थाई पता मध्य प्रदेश के गुना जनपद का बताया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा से ट्रक कंटेनर में छिपाकर प्रयागराज और आसपास के जनपदों में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मड़िहान में मुकदमा संख्या 151/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं गांजा परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
Hardoi News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! घर में एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 4.39 कुंतल गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन और 1030 रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Location : Mirzapur
Published : 27 June 2026, 2:58 PM IST