
पानी की टंकी पर तैनात बुजुर्ग चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या (Img: Dynamite News)
Bareilly: बरेली भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पानी की टंकी पर तैनात बुजुर्ग चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे तो चौकीदार का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही भमोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों से पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया दत्ताश्यामपुर निवासी 65 वर्षीय बलराम पुत्र नत्यूलाल गांव में बनी पानी की टंकी पर चौकीदार के रूप में तैनात थे। रविवार रात वह टंकी की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब परिजन पानी की टंकी पर पहुंचे तो बलराम का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
Bareilly News: कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन हुआ फरार, 8 पुलिसकर्मी निलंबित, तलाश में जुटीं 4 टीमें
बुजुर्ग चौकीदार की हत्या किसने और किन कारणों से की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बलराम की किसी से पुरानी रंजिश या कोई विवाद तो नहीं था। इसके साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। अचानक हुई इस वारदात से परिवार के लोग सदमे में हैं। ग्रामीणों में भी हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Bareilly: ड्यूटी से लौट रहे डिलीवरी बॉय की घेराबंदी कर हत्या, 6 महीने पुरानी रंजिश ने ली जान
घटना की सूचना मिलने पर भमोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। भमोरा इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि चौकीदार की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Bareilly
Published : 26 October 2026, 2:41 PM IST