ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, मुस्लिमों से CJP प्रोटेस्ट से दूर रहने की अपील

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन से मुस्लिम नौजवानों को दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछलें प्रदर्शनों में हुई हिंसा से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवा इस तरह के आयोजनों से दूरी बनाए रखें।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 October 2026, 7:27 PM IST

Bareilly: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी भी स्थिति में हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता।

पिछले विरोध प्रदर्शनों के आधार पर चेतावनी

प्रेस को जारी एक बयान में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बताया कि हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। उनके अनुसार, उस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ मुस्लिम युवाओं को बाद में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें - Bareilly: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, RPF की तत्परता से समय पर मिला इलाज

इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने दिल्ली और आसपास के जिलों में रहने और काम करने वाले मुस्लिम युवाओं से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से दूर रहने का आग्रह किया। युवाओं को विशेष रूप से जंतर-मंतर न जाने की सलाह देते हुए, उन्होंने किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले संभावित नतीजों पर विचार करने के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढे़ें - कॉल सेंटर की आड़ में डॉक्टर बनकर बेच रहे थे दवाएं, Instagram Ads से फंसाते थे ग्राहक; Bareilly में 2 गिरफ्तार

शांतिपूर्ण विरोध को संवैधानिक अधिकार बताया

मौलाना ने कहा कि धरना देना और अपनी आवाज उठाना संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है। हालांकि, यह अधिकार तभी सार्थक होता है जब विरोध शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए। यदि कोई प्रदर्शन हिंसा या अव्यवस्था में बदल जाता है, तो उसका उद्देश्य विफल हो जाता है और इसमें शामिल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे ऐसे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से बचें जहां हिंसा या अराजकता का जोखिम हो।

Location :  Bareilly

Published :  9 October 2026, 7:27 PM IST