
यूपी में मानसून जैसा मंजर(Source: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मई के महीने में चिलचिलाती धूप के बजाय मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 5 मई 2026 को राज्य के 42 से अधिक जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 'झक्कड़' चलने का अलर्ट जारी किया है।
सोमवार से ही प्रदेश में मौसम बिगड़ा हुआ है। सुबह होते ही अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत 22 जिलों में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर जैसे प्रमुख नगरों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
Amroha News: कमीशन के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़, झोलाछापों ने बिना ऑक्सीजन किया ऑपरेशन
मौसम विभाग ने मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। यह सिलसिला 9 मई तक जारी रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी।
Hamirpur News: NH-34 पर रानी लक्ष्मीबाई चौराहे के पास लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
लखनऊ: राजधानी में आज अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है। यहाँ भी भारी बारिश का अलर्ट है।
नोएडा/गाजियाबाद: वेस्ट यूपी में मौसम सुहावना रहेगा। नोएडा में 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 32°C के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे आंधी के दौरान पेड़ों, जर्जर इमारतों और बिजली के पोल से दूर रहें। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में न जाएं और सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें।
Location : Lucknow
Published : 5 May 2026, 7:22 AM IST