यूपी में फिर मौसम का बड़ा खेल… 80 Km की रफ्तार से आंधी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 3 जून को कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 June 2026, 3:36 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी सुहावने मौसम के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है, जबकि पूर्वी यूपी में इसका प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है। इसी वजह से दोनों क्षेत्रों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है।

80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। लखनऊ में दिनभर आंशिक बादल और गरज-चमक का अनुमान है।

आधी रात घर के बाहर सो रहा था युवक… फिर अचानक बरसी लाठियां, गांव में रंजिश या साजिश?

पूर्वांचल में मौसम सुहाना, कहीं राहत कहीं परेशानी

पूर्वी यूपी के गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया और मऊ जैसे जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि चंदौली में आंधी के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

चालान कटते ही मोबाइल पर पहुंचेगा मैसेज, सरकार के नए नियम से क्या बदलेगा? पढ़ें पूरी जानकारी

मानसून में देरी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर समेत कुछ क्षेत्रों में मानसून 4 से 5 दिन देरी से पहुंच सकता है, जिससे शुरुआती जून में मौसम अस्थिर बना रहेगा।

Location :  Lucknow

Published :  3 June 2026, 3:36 PM IST

Advertisement