हिंदी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Lukcnow: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें मंडलायुक्त स्तर से लेकर सचिवालय के कई अहम पदों पर बैठे अफसर शामिल हैं।
मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को और ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद खाली था। यहां रहे सिक्किम काडर के आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने संबंधी कयासों पर विराम लग गया है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री के बेटे की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, बरेली में जमकर हुआ बवाल
मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह को एक-दो बार नहीं बल्कि सात बार एक्सटेंशन मिला लेकिन 8वीं बार सेवा विस्तार न मिलना आंजनेय सिंह के लिए यूपी से विदाई का कारण बन गया। अब वह अपने मूल कैडर लौटेंगे। वह वर्ष 2015 से यूपी में तैनात थे, जिन्हें कुल सात बार सेवा विस्तार दिया गया। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रशासनिक कारवाई को लेकर काफी चर्चा में रहे।
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, AAP और BJP विधायक समेत 7 लोग घायल, मची अफरातफरी
उनकी जगह अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
Location : Lukcnow
Published : 24 August 2026, 1:12 AM IST