UP Police Recruitment Exam 2026: महराजगंज में डीएम-एसपी का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीणा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और निष्पक्षता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद के 12 केंद्रों पर 4560 में से 3137 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा–2026 के तहत जनपद में बनाए गए

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 March 2026, 5:12 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा–2026 के तहत जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्षता से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिवजपत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज भिटौली, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज घुघुली तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना का दौरा किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों तथा पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DM संतोष कुमार शर्मा का अधिकारियों को निर्देश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

UP News: सहायक प्रबंधक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या मामले में पूर्व सांसद का बयान, जानें पूरी खबर

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने और हर गतिविधि पर सतर्क निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को तुरंत रोका जा सके।

169 परीक्षार्थी उपस्थित

मिली जानकारी के अनुसार शिवजपत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज भिटौली तथा एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज घुघुली परीक्षा केंद्रों पर 240 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 85 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 155 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना परीक्षा केंद्र पर 240 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 71 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा 169 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए।

बल्ले से मचाया धमाका, शुभमन गिल को मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड; लगातार दूसरी बार चमकी स्मृति मंधाना

दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन

जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 4560 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1423 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 3137 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर पूरी सतर्कता बनाए रखें और शासन व भर्ती आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 14 March 2026, 5:12 PM IST