UP Top News Highlights 25th May 2026:: यूपी की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह; महोबा में छात्रा से दरिंदगी, अपहरण और रेप

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 May 2026 , 7:22 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 25 May 2026 07:22 PM (IST)

      UP News Live Updates: अमेठी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार

      अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी का गैस सिलेंडर, चूल्हा और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह बोलेरो की नंबर प्लेट बदलकर स्कूलों और बंद मकानों को निशाना बनाता था।

    • 25 May 2026 07:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में मुस्लिम महापंचायत का अनोखा प्रदर्शन

      आगरा जिला मुख्यालय पर आज अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यह प्रदर्शन मुस्लिम महापंचायत की ओर से किया गया और मांग कि गई कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। इस प्रदर्शन में हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान “गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो”, “गोकशी बंद करो”, “हिंदू-मुस्लिम भाईचारा जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

    • 25 May 2026 07:12 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में मुस्लिम महापंचायत का अनोखा प्रदर्शन

      आगरा जिला मुख्यालय पर आज अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यह प्रदर्शन मुस्लिम महापंचायत की ओर से किया गया और मांग कि गई कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। इस प्रदर्शन में हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान “गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो”, “गोकशी बंद करो”, “हिंदू-मुस्लिम भाईचारा जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

    • 25 May 2026 07:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में तीन लोग गिरफ्तार

      मुजफ्फरनगर के थाना छपार पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, एक कटड़ा तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक भी बरामद किया है।

    • 25 May 2026 07:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग

      मुजफ्फरनगर में कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। इससे पहले मीनाक्षी चौक से शुरू हुआ कांग्रेस का जुलूस नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। "गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो", "दोहरा चरित्र नहीं चलेगा", "मोबलिंचिंग बंद करो" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। करीब 2 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। पुलिस ने एहतियातन भारी फोर्स तैनात की थी।

    • 25 May 2026 07:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप

      मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र की एक महिला ने गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और अश्लीलता जैसे अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

    • 25 May 2026 07:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

      नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा की जिलाधिकारी (डीएम) मेघा रूपम के आदेश पर नर्सरी से 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से एक लेटर भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि भीषण गर्मी की वजह से यह आदेश लिया गया है।

    • 25 May 2026 07:06 PM (IST)

      UP News Live Updates: सहारनपुर में पुजारी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन

      सहारनपुर में मंदिर के पुजारी पर नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, जिसके बाद आज सहारनपुर में सभी मंदिर के पुजारियों ने अपने मंदिरों को बंद कर दिया गया और भारी संख्या में इकट्ठा होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने भीम आर्मी और इस पूरे परिवार को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेजगी दिखाई। मंदिर के पुजारियों ने एसएसपी कार्यालय के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ी और जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने एसएसपी कार्यालय के अंदर घुसकर नारेबाजी की

    • 25 May 2026 06:40 PM (IST)

      UP News Live Updates: हेमा मालिनी ने ग्रहण किया धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण

      नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कार 2026 का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले।

    • 25 May 2026 06:12 PM (IST)

      UP News Live Updates: आखिर क्यों पेट्रोल पंप पर छलका लोगों का दर्द

      गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित भारत पेट्रोल पंप पर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर आम जनता से बातचीत की। पेट्रोल 102 रुपये के पार और डीजल 95 रुपये से ऊपर पहुंचने के बाद लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। किसानों, नौकरीपेशा और आम वाहन चालकों ने कहा कि महंगे ईंधन का सीधा असर उनकी जेब और परिवार के बजट पर पड़ रहा है।

    • 25 May 2026 05:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा संजू हत्याकांड की ग्राउंड रिपोर्टिंग

      नोएडा के संजू हत्याकांड में एक सवाल सबसे ज्यादा घूम रहा है कि अगर प्यार नहीं मिल पाया तो पूरा परिवार को उजाड़ देना सही है? उत्तर प्रदेश के नंबर-1 न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने फेस-1 थाना क्षेत्र में स्थित हरौला गांव में जीरो ग्राउंड रिपोर्टिंग की। जिसमें पता चला कि आशिक़ हरनाम पर प्यार का भूत इस तरीके से चढ़ा कि अगर उससे शादी नहीं हुई तो किसी से भी प्रेमिका को शादी के लायक नहीं छोड़ा।
      ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए फॉलो करें डाइनामाइट न्यूज़ को

    • 25 May 2026 05:27 PM (IST)

      UP News Live Updates: कानपुर में SSC पेपर लीक का आरोप, हाईवे जाम

      कानपुर में एसएससी जीडी परीक्षा का पेपर लीक होने के गंभीर आरोप लगाये गये हैं। धांधली के कथित मामले के खिलाफ अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर उग्र प्रदर्शन करते हुए महाराजपुर हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित छात्रों के बीच तीखी नोकझोंकऔर झड़प भी हुई।

    • 25 May 2026 05:21 PM (IST)

      UP News Live Updates: मैनपुरी में पुत्र न होने पर विवाहिता से मारपीट

      मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटोरा में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुत्र न होने की वजह से विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

    • 25 May 2026 05:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: कन्नौज में दारोगा पर अभद्र व्यवहार का आरोप

      कन्नौज जनपद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिर्वा कोतवाली में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव सुजान सराय में पुरानी रंजिश को लेकर हुए पथराव के मामले में कार्रवाई के दौरान दारोगा विनोद गुप्ता ने अभद्र व्यवहार किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठाई।

    • 25 May 2026 05:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: अमेठी में शिवम की मौत का रहस्य बरकरार

      अमेठी के बाजार शुकुल में 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत का मामला अब तक सुलझ नहीं सका। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी रहस्य अनसुलझा बना हुआ है। पुलिस न तो मौत के कारणों का उजागर कर सकी और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    • 25 May 2026 05:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: लेखपाल परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन

      उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलानों वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    • 25 May 2026 05:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया कलेक्ट्रेट में सपा मजदूर सभा का धरना

      देवरिया जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को मजदूर सभा एवं समाजवादी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नेता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

    • 25 May 2026 05:07 PM (IST)

      UP News Live Updates: गोरखपुर में नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़

      गोरखपुर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए एक शटरनुमा दुकान में चल रही अवैध “मिनी करेंसी फैक्ट्री” का पर्दाफाश किया है। गुलरिहा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से नकली नोट, प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, नोट छापने के फॉर्मे और बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है।

    • 25 May 2026 05:02 PM (IST)

      UP News Live Updates: गोरखपुर में नकली नोट की फैक्ट्री का भंडाफोड़

      गोरखपुर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए एक शटरनुमा दुकान में चल रही अवैध “मिनी करेंसी फैक्ट्री” का पर्दाफाश किया है। गुलरिहा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से नकली नोट, प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, नोट छापने के फॉर्मे और बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है।

    • 25 May 2026 05:01 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुस्लिम नेता की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

      मुजफ्फरनगर में कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा।

    • 25 May 2026 04:58 PM (IST)

      UP News Live Updates: अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान

      यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अमेठी में कांग्रेस के पूर्व एम एल सी एवं कद्दावर नेता दीपक सिंह ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि सरकार पंचायत चुनाव को लेकर डरी हुई है। बीजेपी पंचायत चुनाव टाल कर सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डर की वजह से पंचायत चुनाव टाल दिया है।

    • 25 May 2026 04:56 PM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में चीनी मिल चालू कराने की मांग तेज

      देवरिया में बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी और संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार कई बार वादा करने के बावजूद अब तक मिल चालू नहीं करा सकी है। समिति ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल किसानों और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। साथ ही बैतालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की भी मांग उठाई गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    • 25 May 2026 04:54 PM (IST)

      UP News Live Updates: आशिक को प्रेमिका संग रंगरलियां मनाना पड़ा भारी

      मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अपनी प्रेमिका के घर रंगरलिया मना रहे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा इस आशिक की लाठी डंडों से जमकर धुनाई की गई थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो जनपद में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

    • 25 May 2026 04:53 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में भीड़ के ‘अंधे इंसाफ’ का मामला

      मुजफ्फरनगर में भीड़ के ‘अंधे इंसाफ’ का एक और मामला सामने आया है, जहां डोर टू डोर फेरी लगाकर बेडशीट बेचने वाले चाचा-भतीजे को लोगों ने चोर समझ लिया और बेरहमी से पीट डाला। दोनों को इतना पीटा गया कि वे लहूलुहान हो गए। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले के दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजिडेंसी कॉलोनी की है।

    • 25 May 2026 04:44 PM (IST)

      UP News Live Updates: डीएम कार्यालय की बदहाल व्यवस्था

      गोरखपुर में भीषण गर्मी के बीच डीएम कार्यालय में पीने के पानी का संकट सामने आया है। फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोग खुद प्यास से परेशान हैं। कार्यालय परिसर में लगे नल सूखे पड़े हैं और लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासनिक दावों के बीच यह तस्वीर व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

    • 25 May 2026 04:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: कौशाम्बी में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

      कौशाम्बी जिले में सोमवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी रहा। चुनाव प्रक्रिया बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में संपन्न कराई जा रही है, जहां अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्र पर लगी रहीं और अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

    • 25 May 2026 04:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: महराजगंज में महंगाई, डीजल संकट और बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा

      महराजगंज जनपद के नौतनवा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अघोषित बिजली कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर जनाक्रोश तेज हो गया है। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिकों और किसानों द्वारा राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी नौतनवा को ज्ञापन दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में डीजल की भारी किल्लत के कारण सिंचाई और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान रातभर पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।

    • 25 May 2026 04:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: एटा में ढाई साल के मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

      एटा जनपद में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव अथैया में ननिहाल में खेल रहे ढाई साल के मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ अथैया गांव आया था। यह दर्दनाक हादसा घर के बाहर बच्चों के साथ खेलते समय हुआ। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। मासूम गौरव की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्चा निधौली कलां क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर का रहने वाला था।

    • 25 May 2026 03:57 PM (IST)

      रायबरेली में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग

      बछरावां थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना में कई प्लाई जलकर खाक हो गई। तड़के तीन बजे लगी आग कई समय तर भभकती रही। मौके पर फायर ब्रिगेड की लगभग सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

    • 25 May 2026 03:56 PM (IST)

      बदायूं में महिला के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

      बदायूं के थाना कादरचौक रमजानपुर गांव में सद्दाम की टाल के पास का महिला के साथ मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों ने महिला को रोड पर ही गिरा-गिरा कर परिवार के ही लोगों ने जमकर मारा पीटा। पीडित महिला ने बताया कि आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने जा रहे थे, जिसका उसने विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की।

    • 25 May 2026 03:56 PM (IST)

      बदायूं जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण

      बदायूं जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कई गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।

    • 25 May 2026 03:55 PM (IST)

      एटा की पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग, अफरा-तफरी

      एटा जनपद की पुरानी सब्जी मंडी में तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। भीषण गर्मी के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और ऊंची-ऊंची लपटों से पूरा बाजार दहल उठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जान जोखिम में डालकर घर में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आसपास के मकानों और दुकानों को खाली कराया जा रहा है।

    • 25 May 2026 03:44 PM (IST)

      हमीरपुर में डूबने से तीन बच्चों की मौत

      हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और परिजनों में कोहराम मच गया।

    • 25 May 2026 03:43 PM (IST)

      देवरिया में दो शराब 2 तस्कर गिरफ्तार

      देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंकुल मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 25 May 2026 03:34 PM (IST)

      मैनपुरी में महोबा गैंगरेप के खिलाफ लोगों में आक्रोश

      मैनपुरी जनपद में महोबा की एक दलित छात्रा के साथ हुई बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    • 25 May 2026 03:33 PM (IST)

      आगरा में महोबा घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

      महोबा की एक दलित छात्रा के साथ हुई कथित अमानवीय घटना से आक्रोशित होकर आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला और सरकार की निंदा की।

    • 25 May 2026 03:32 PM (IST)

      महोबा की दलित छात्रा के साथ दरिंदगी, लोगों में उबाल

      फतेहपुर में कांग्रेस नेताओं ने महोबा जनपद की दलित छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। महोबा की एक दलित छात्रा नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कोचिंग जाते समय उसका अपहरण कर लिया गया और प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा जबरन विवाह कराया गया।

    • 25 May 2026 03:26 PM (IST)

      बरेली में तीन दरोगाओं के खिलाफ एक्शन

      बरेली जनपद के एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तीन उप निरीक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। अलग-अलग मामलों में कर्तव्यों में लापरवाही, सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन और गंभीर आरोप सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर, निलंबित और विभागीय जांच के दायरे में लाया गया है। कई शिकायतें मिलने के बाद मामले की जांच हाफिजगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह को सौंपी गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

    • 25 May 2026 03:26 PM (IST)

      बकरीद को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट

      बकरीद (ईद-उल-अजहा) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित कर जिले के सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी से लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    • 25 May 2026 03:25 PM (IST)

      फतेहपुर में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या

      फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष अंतर्गत नौबस्ता चौकी क्षेत्र के किशोई गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि महिला के दोनों हाथ भी काट दिए गए। मृतक महिला गांव के ग्राम प्रधान अजीत सिंह की माता बताई जा रही हैं। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

    • 25 May 2026 03:19 PM (IST)

      अवैध डीजल के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन

      चंदौली जनपद में पुलिस ने अवैध डीजल के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी करके तीन वाहनों से 3600 लीटर डीजल बरामद किया, जिसे बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    • 25 May 2026 03:18 PM (IST)

      ग्रेटर नोएडा: खेरली हाफिजपुर में 20 से अधिक झुग्गियो में लगी आग

      ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित खेरली हाफिजपुर गांव में सोमवार को भीषण आग लगने से 20 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि एक छोटा सिलेंडर फटने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से वहां रहने वाले मजदूरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही नोएडा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। CFO ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    • 25 May 2026 03:16 PM (IST)

      मुगलसराय में हीटवेव का रेड अलर्ट

      पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में रेड अलर्ट घोषित होने के बाद राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में मरीजों की सुरक्षा और उपचार के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन से जारी एडवाइजरी के अनुसार अस्पताल में ORS कॉर्नर और कूल रूम की स्थापना की गई है, ताकि लू और तेज बुखार से प्रभावित मरीजों को तुरंत राहत दी जा सके।

    • 25 May 2026 03:16 PM (IST)

      चंदौली में सड़क का शिलापट्ट तोड़ने से हड़कंप

      चंदौली में उद्घाटन से चंद घंटे पहले 55 लाख की सड़क का शिलापट्ट तोड़े जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर विकास कार्य को बाधित करने का आरोप लगाया है। गांव के यादव, राजभर, बिंद, दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण समाज में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

    • 25 May 2026 03:14 PM (IST)

      एटा: एसएसपी ने किया कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण

      एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अचानक कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई।

    • 25 May 2026 03:13 PM (IST)

      सुल्तानपुर: कोतवाल के प्राइवेट ड्राइवर का बड़ा कारनामा

      सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र में कोतवाल के प्राइवेट ड्राइवर पर जमीनी विवाद में तीन महीने में तीन फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने का आरोप लगा है। वसावनपुर निवासी पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

    • 25 May 2026 03:11 PM (IST)

      खेत में घास काट रही थी महिला

      Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

    • 25 May 2026 03:10 PM (IST)

      हमीरपुर में डूबने से तीन बच्चों की मौत

      हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और परिजनों में कोहराम मच गया।

    • 25 May 2026 03:08 PM (IST)

      चंदौली में अवैध डीजल कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन

      जिले में अवैध डीजल कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से करीब 3600 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद किया गया डीजल बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

    • 25 May 2026 03:00 PM (IST)

      प्रयागराज : दहेज के लिए परेशान करने का आरोप

      प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के काजीगंज इलाके में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उससे मायके में बनी दुकान की मांग की जा रही है और मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे जबरन मायके भेजना चाहते हैं। पीड़िता का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।

Location :  Lucknow

Published :  25 May 2026, 7:46 AM IST

Advertisement