UP Breaking News Live: राजनीति में हलचल, अपराध पर एक्शन और मौसम का ताजा हाल, जानिए यूपी की हर बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 24 June 2026 , 10:10 AM

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 24 Jun 2026 10:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: Farrukhabad में हिंसा मामले में सपा ने उठाए सवाल

      फर्रुखाबाद हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा नेताओं ने घायल रिंकू शर्मा के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में प्रशासन की भूमिका संतोषजनक नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पार्टी खड़ी है और मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    • 24 Jun 2026 09:34 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे प्रेस वार्ता

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 24 जून 2026 को दोपहर 01:00 बजे लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे।

    • 24 Jun 2026 09:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gorakhpur में निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में आज बैनामा कार्य बंद

      गोरखपुर की खजनी तहसील में निबंधन विभाग के निजीकरण और धारा 34 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत ऑनलाइन आपत्ति एवं ऑनलाइन निस्तारण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन खजनी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सरकार के निर्णय को असंवैधानिक और जनविरोधी बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि निजीकरण से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के रोजगार पर असर पड़ेगा। विरोध के तहत बुधवार को तहसील क्षेत्र में बैनामा कार्य पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की गई है।

    • 24 Jun 2026 09:17 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में कार और ट्रक की साइड लगने के बाद विवाद

      हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार और ट्रक चालक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार की साइड लगने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    • 24 Jun 2026 08:28 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur में पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने चूड़ी पीसकर पी

      कानपुर के घाटमपुर थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका चौधरी ने अपने पति से मोबाइल पर विवाद होने के बाद चौंकाने वाला कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, प्रियंका की फोन पर अपने पति संतोष से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने थाने में ही चूड़ी पीसकर पी ली। घटना की जानकारी मिलते ही साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रियंका चौधरी घाटमपुर थाने में तैनात हैं, जबकि उनके पति संतोष मेरठ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 24 Jun 2026 08:02 AM (IST)

      UP News Live Updates: Amroha में कार से कुचलकर युवक की हत्या

      अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के खेलिया खालसा गांव में कथित हिट एंड रन की आड़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कार सवार लोगों ने पैदल जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। घटना के विरोध में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। एएसपी, सीओ और स्थानीय विधायक के समझाने के बाद जाम खुला। पुलिस ने दो नामजद समेत 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    • 24 Jun 2026 08:01 AM (IST)

      UP News Live Updates: Saharanpur में अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, बड़ा हादसा टला

      सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में लगे एयरबैग समय रहते खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग आगरा के निवासी हैं और एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचा है, जबकि सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    • 24 Jun 2026 08:00 AM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

      आगरा के रकाबगंज क्षेत्र स्थित बिजली घर के पास एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना में दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    • 24 Jun 2026 07:59 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में मुनाफे का लालच देकर 39.60 लाख रुपये की ठगी

      हापुड़ जिले के पिलखुआ क्षेत्र में एक व्यक्ति से मुनाफे का झांसा देकर करीब 39.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सरताज के अनुसार, उसका संपर्क मोबाइल कॉल के जरिए कुछ लोगों से हुआ था। आरोपियों ने निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग माध्यमों से उससे बड़ी रकम हासिल कर ली। जब वादा किया गया लाभ नहीं मिला और आरोपियों से संपर्क टूट गया तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  24 June 2026, 7:49 AM IST