UP Breaking News Live: यूपी की हर हलचल पर हमारी नजर, राजनीति से अपराध तक पढ़ें सभी बड़ी खबरें

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 July 2026 , 2:14 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Jul 2026 02:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: चार दिन बाद हुआ राजू विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार, मंत्री के आश्वासन पर माने परिजन

      देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम नौतन हथियागढ़ में चार दिन पूर्व हुई राजू विश्वकर्मा की निर्मम हत्या के बाद उपजे तनाव का सोमवार को अंत हो गया। परिजनों ने शव को चार दिनों तक घर पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को समझाया। काफी मान-मनौव्वल और आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद एसडीएम प्रवीण कुमार, सीओ सदर संजय रेड्डी तथा रामपुर कारखाना थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान की मौजूदगी में शव को छोटी गंडक नदी के तट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। शव के अंतिम संस्कार के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

    • 06 Jul 2026 01:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: कोडरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन से टकराकर पलटी कार

      फतेहपुर: थाना थरियांव क्षेत्र के कोडरपुर मोड़ के सामने रविवार को एक फोर्ड इको स्पोर्ट (UP 71 AQ 0051) अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक रत्नेश जायसवाल (37), पुत्र राजन प्रसाद जायसवाल, निवासी फतेहपुर, जो विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता प्रथम घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल रत्नेश जायसवाल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    • 06 Jul 2026 01:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: दरोगा को ट्रक चालक ने हाईवे पर पीटा

      हमीरपुर में तैनात एक दरोगा ने घाटमपुर से हमीरपुर आते समय ट्रक चालक के 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। चालक ने पीछा कर दरोगा को यमुना पुल के पास पकड़ लिया और उसकी वर्दी से रुपये बरामद करने का दावा करते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ट्रक चालक मनीष गिट्टी बेचकर हमीरपुर लौट रहा था। रास्ते में घाटमपुर में उसे वर्दी पहने एक दरोगा मिले। पुलिसकर्मी होने के कारण उसने उन्हें अपने ट्रक में बैठा लिया। चालक का आरोप है कि जैसे ही ट्रक सजेती थाना क्षेत्र स्थित अलियापुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, दरोगा ने केबिन में रखे 20 हजार रुपये निकालकर अपनी वर्दी के अंदर छिपा लिए।

    • 06 Jul 2026 01:12 PM (IST)

      UP News Live Updates: बस स्टॉप पर यात्रियों को मिली गर्मी से राहत

      अमेठी बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए राघव राम सेवा संस्थान की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने वाटर कूलर, हाइब्रिड कूलर, पंखे और कुर्सियां उपलब्ध कराईं। भीषण गर्मी को देखते हुए की गई इस पहल से अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली सहित कई जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी।

    • 06 Jul 2026 01:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: ऑटो में महिलाओं के जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

      थाना कुरावली पुलिस ने ऑटो में सवारियों के साथ टप्पेबाजी और चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली एक युवती सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई सोने की जंजीर, कानों के झाले और ₹5000 नगद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 जुलाई 2026 को नगला रजा (थाना घिरोर) की रहने वाली श्रीमती अंजू अपने पुत्र के साथ शरीफपुर से ऑटो में बैठकर अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान लखौरा अंडरपास के पास ऑटो में पहले से ही सवार एक अधेड़ व्यक्ति और युवती ने चालाकी से उनके बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना कुरावली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

    • 06 Jul 2026 12:17 PM (IST)

      UP News Live Updates: फंदे से लटका मिला युवक, इमरजेंसी अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

      देवरिया शहर के तेलई बेलवा में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र मदन यादव के रूप में हुई है। मिली परिजनों के जानकारी के अनुसार, रविवार की काफी देररात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो सोनू फंदे से लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    • 06 Jul 2026 12:16 PM (IST)

      UP News Live Updates: पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

      देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दूध से लदी एक पिकअप रोड पर खड़ी थी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टहल रही महिला के ऊपर पलट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

    • 06 Jul 2026 12:15 PM (IST)

      UP News Live Updates: बदायूं में मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर

      जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बसंत का रहने वाला 22 वर्षीय मुकेश पुत्र श्रीपाल कल शाम के समय अपनी बाइक से अपने घर से अपनी रिश्तेदारी बिल्सी थाना क्षेत्र के शेखपुर दीननगर अपनी मौसी के घर जा रहा था तो उझानी थाना क्षेत्र के कादरचौक उझानी रोड पर फतेहपुर गांव के पास फतेहपुर गांव का पूर्व प्रधान राज्यपाल पुत्र सिपट्टर ट्राली से मिट्टी लेकर तेज रफ्तार जा रहा था इसी बीच उसने बाइक सवार मुकेश को टक्कर मार दी जिसमें मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली मालिक मौके से फरार हो गया वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया

    • 06 Jul 2026 12:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: DJ बना मौत का मंच..युवक की मौत, 5 लोग झुलसे

      बदायूं के सहसवान से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां शादी की खुशियां कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गईं। बारात के दौरान डीजे की रंगशाला ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई... और पूरी ट्रॉली में मौत बनकर करंट दौड़ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

    • 06 Jul 2026 12:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: लिफ्ट मांगने वाला दरोगा चोरी के आरोप में घिरा

      हमीरपुर में एक व्यक्ति, जिसे ट्रक चालक ने दरोगा बताया, पर ₹20 हजार चोरी का आरोप लगा है। चालक का दावा है कि उसने आरोपी को लिफ्ट दी थी, जिसके बाद वह कथित रूप से नकदी लेकर भाग गया। यमुना पुल के पास उसे पकड़कर लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    • 06 Jul 2026 11:09 AM (IST)

      UP News Live Updates: तालाबों पर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

      चंदौली के पीडीडीयू नगर में तालाबों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सुभाष नगर के सरकारी तालाब की जमीन का सीमांकन कर कब्जों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। एसडीएम राजीव सक्सेना ने कहा कि अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • 06 Jul 2026 11:07 AM (IST)

      UP News Live Updates: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण

      उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और बाद में उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

    • 06 Jul 2026 10:48 AM (IST)

      UP News Live Updates: यूपी में जहां से चलती हैं छात्रों की राजनीति, वहां से आई सिर्फ एक आवाज- "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो"

      बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर मेरठ में छात्रों का गुस्सा अब फूट गया है। कांग्रेस पार्टी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत एक बड़ा मार्च निकाला है। इस आक्रोश भरे मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा और युवा नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

       

       

    • 06 Jul 2026 10:47 AM (IST)

      UP News Live Updates: बंधक बनाकर ग्रेटर नोएडा के हाई-प्रोफाइल विला में लूट

      ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट सोसायटी में चाकू की नोक पर महिला और बच्चों को बंधक बनाकर ₹15 लाख की हाईप्रोफाइल लूट। वारदात से इलाके में दहशत, सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। पुलिस जांच में जुटी। पढ़ें पूरी खबर

    • 06 Jul 2026 10:00 AM (IST)

      UP News Live Updates: ब्याज विवाद में चली गोली, गांव में मचा हड़कंप

      चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय पट्टी गांव में ब्याज के पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    • 06 Jul 2026 09:59 AM (IST)

      UP News Live Updates: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण

      उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और बाद में उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

    • 06 Jul 2026 09:58 AM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़

      मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह थाना तितावी पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश दिलशाद उर्फ डीलर गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गोकशी समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हरदोई जनपद से भी वांछित था।

    • 06 Jul 2026 09:58 AM (IST)

      UP News Live Updates: बजरंग दल के विरोध के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

      उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रविवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित जड़ौदा गांव में सैकड़ो हिंदू भोले भाले लोगों का ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसकी सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जब इसका विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया। जिसके चलते सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करते हुए पुलिस ने मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लेते हुए तीन बाइबल की किताब और कुछ आई कार्ड भी बरामद कर मामले जी जांच शुरू कर दी है।

    • 06 Jul 2026 09:56 AM (IST)

      UP News Live Updates: लूट नहीं, चालक-सेल्समैन की निकली बड़ी साजिश

      मिर्जापुर के मड़िहान में लाखों रुपये की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि चालक और सेल्समैन ने रकम हड़पने के लिए खुद ही लूट की मनगढ़ंत कहानी रची थी। पुलिस ने दोनों की साजिश का खुलासा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 06 Jul 2026 09:54 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद-नोएडा समेत 59 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

      उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ समेत 59 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 7 जुलाई से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Location :  Lucknow

Published :  6 July 2026, 9:53 AM IST