शादी के 5 महीने बाद सोनाली की मौत… लोग बोले- ये कैसा पति! पत्नी फंदे पर लटकी रही और बैंक मैनेजर करता रहा ऐसा काम

शादी के सिर्फ पांच महीने बाद सोनाली की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मायके वालों ने बैंक मैनेजर पति पर दहेज हत्या और घटना के बाद हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं, जबकि पति पूरी तरह अलग कहानी बता रहा है। आखिर उस रात फ्लैट के अंदर क्या हुआ था?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 July 2026, 1:49 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बिहार के बक्सर की रहने वाली 24 वर्षीय सोनाली का शव किराए के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। शादी को अभी सिर्फ पांच महीने ही हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति पर यह आरोप है कि वह पत्नी को अस्पताल ले जाने की जगह उसके शव के साथ फोटो खिंचवाता रहा। इसे देखते हुए पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि सोनाली की शादी इसी साल फरवरी में भोजपुर निवासी कमलाकांत मिश्रा से हुई थी। कमलाकांत एक प्राइवेट बैंक में डिप्टी मैनेजर है और नौकरी के सिलसिले में लखनऊ के इंदिरानगर स्थित शिवाजीपुरम इलाके में किराए के फ्लैट में रहता है। सोनाली 28 जून को ही अपने पति के पास लखनऊ आई थी।

मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद सोनाली के परिजन बिहार से लखनऊ पहुंचे। मृतका के भाई अभिषेक ओझा ने इंदिरानगर थाने में पति, सास, ससुर, ननद, जेठ और जेठानी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि शादी में करीब 15 लाख रुपये नकद और लगभग ढाई लाख रुपये का फर्नीचर दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार और अतिरिक्त नकदी की मांग करता रहा। आरोप है कि इसी मांग को लेकर सोनाली को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

इंस्टा पर हुई दोस्ती, नैनीताल में बढ़ीं नजदीकियां… फिर सामने आया 1 लाख फॉलोअर्स वाली अरीशा का असली चेहरा

पति पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पति ने पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय कथित तौर पर शव के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उनका कहना है कि पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति कमलाकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि घटना के बाद वास्तव में क्या हुआ और घटनास्थल पर किस तरह की गतिविधियां हुईं।

पति ने पुलिस को सुनाई अलग कहानी

पुलिस पूछताछ में कमलाकांत ने खुद को निर्दोष बताते हुए अलग पक्ष रखा है। उसके अनुसार, नौकरी की व्यस्तता के कारण शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं जा सके थे। इस बार दोनों ने कश्मीर घूमने का प्लान बनाया था और पहले से फ्लाइट टिकट भी बुक थे।कमलाकांत का दावा है कि बाद में उसने फ्लाइट टिकट रद्द कर ट्रेन का टिकट बुक कर दिया, जिससे सोनाली नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसके मुताबिक, शनिवार को उसने ट्रेन का टिकट व्हाट्सएप पर भेजा, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालिक से फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। बाद में जब वह खुद पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था और सोनाली फंदे से लटकी मिली।

तालाब की जमीन पर बड़ा खेल या बड़ी कार्रवाई? डीडीयू नगर में चला प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ अभियान, कब्जेदारों में हड़कंप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों का इंतजार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और दहेज प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकलेगा। पुलिस बैंक मैनेजर पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  6 July 2026, 1:49 PM IST

Related News

Advertisement