Live Now

UP Breaking News Live: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का बड़ा अपडेट, बसपा ने खेला एक और बड़ा चुनावी दांव; पढ़ें यूपी की टॉप खबरें एक साथ

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 August 2026 , 4:31 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 11 Aug 2026 04:31 PM (IST)

      Deoria News: सदर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      देवरिया जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 109(1), 352 BNS) के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा को बजाजी रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशों पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 11 Aug 2026 04:26 PM (IST)

      Muzaffarnagar News: गांधी कॉलोनी रेलवे फाटक के पास भीषण हादसा

      मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में गांधी कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने के प्रयासों में जुटी है।

    • 11 Aug 2026 04:23 PM (IST)

      Muzaffarnagar News: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

      मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में पुलिस ने डाक कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बाइक सवार डाक कांवड़ियों के साथ लाठी-डंडे और फरसे जैसे हथियारनुमा सामान लेकर चलने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। शहर कोतवाल बिरजेश शर्मा और थाना कांवड़ प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांवड़ मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लाठी-डंडे और कई फरसे कब्जे में लिए गए। पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद डाक कांवड़ियों के बीच भी सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

    • 11 Aug 2026 04:19 PM (IST)

      Hathras News: जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने जमा किए आवेदन

      हाथरस: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हाथरस में अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सीताराम लांबा सोमवार को हाथरस पहुंचे और अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन पत्र जमा किए। लांबा इन आवेदनों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे।

    • 11 Aug 2026 04:17 PM (IST)

      Maharajganj News: बिजली विभाग का कड़ा एक्शन

      बिजली विभाग ने देहात और शहरी इलाकों में बड़े बकायादारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर 40 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभाग ने मौके पर ही 3 लाख 32 हजार रुपये की बकाया राशि वसूल की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद बिल जमा न करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

    • 11 Aug 2026 04:16 PM (IST)

      Mirzapur News: मिर्जापुर में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन

      मिर्जापुर शहर में गंगा तट के 200 मीटर के दायरे में बिना नक्शा पास कराए कराए जा रहे अवैध निर्माण पर मिर्जापुर-विंध्य विकास प्राधिकरण (MVDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे कुल 8 मकानों को सील कर दिया है। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि पूरी कॉलोनी अवैध नहीं है, बल्कि केवल उन मकानों को सील किया गया है जिनके पास वैध नक्शा नहीं था और जो नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे थे।

    • 11 Aug 2026 04:12 PM (IST)

      Mirzapur News: रास्ता न होने से नहरों में शव फेंकने को मजबूर पशुपालक

      मिर्जापुर जिले के जमालपुर विकास खंड में चौकियां ब्रांच माईनर समेत अन्य नहरों में मृत पशुओं के शव फेंके जाने से किसान और स्थानीय निवासी भारी परेशानी झेल रहे हैं। नहरों में शव सड़ने से पानी का बहाव थम गया है और दुर्गंध के साथ बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह और स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायतों में पशुओं के शव निस्तारण स्थल (हड्डवार) के लिए सुरक्षित जमीन चिह्नित कर वहां तक चार पहिया वाहनों के लिए पक्के मार्ग का निर्माण कराया जाए।

    • 11 Aug 2026 04:10 PM (IST)

      Mirzapur News: सालों बाद भी नहीं सुधरीं सड़कें और पाइपलाइनें

      मिर्जापुर के गिरधर चौराहे पर सोमवार रात जल जीवन मिशन की पाइपलाइन फटने से सड़क की मोटी परत टूट गई और पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा चौराहा जलमग्न हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जलापूर्ति शुरू होते ही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नाराज स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    • 11 Aug 2026 04:04 PM (IST)

      Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़का हादसा

      बुलंदशहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। खुर्जा थाना अरनिया क्षेत्र के हाईवे पर उमाशंकर शर्मा फार्म हाउस के पास एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन महिलाओं को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

    • 11 Aug 2026 03:59 PM (IST)

      Muzaffarnagar News: प्रसिद्ध शिवचौक पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

      मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शिवचौक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारी विकास भारद्वाज ने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम द्वारा सर्वप्रथम कांवड़ चढ़ाने की परंपरा शुरू की गई थी। मंदिर परिसर में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें कांवड़ियों व भक्तों के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं ताकि जलाभिषेक और दर्शन सुगमता से संपन्न हो सकें।

    • 11 Aug 2026 03:44 PM (IST)

      Sitapur News: डेढ़ करोड़ की जमीन के लिए खूनी संघर्ष

      सीतापुर जिले के महोली स्थित दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की 19 बिस्वा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में जमकर बवाल और लगभग 25 राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता शोभना शुक्ला का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अपने ट्रेनी आईपीएस बेटे के प्रभाव का इस्तेमाल कर करीब तीन दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडे व असलहों से लैस होकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी (ट्रेनी आईपीएस के पिता) समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और एसडीएम ने दस्तावेजों के साथ दोनों पक्षों की जांच शुरू कर दी है।

    • 11 Aug 2026 03:33 PM (IST)

      Ballia News: श्रीरामपुर गंगा घाट के छाड़न में भैंस चराने गए पशुपालक की डूबने से मौत

      बलिया: दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गंगा घाट के किनारे भैंस चराने गए वृद्ध पशुपालक की छाड़न में स्नान करने के वक्त डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के बंधुचक गांव निवासी शिव शंकर यादव 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव मंगलवार की सुबह 11 बजे भैंस चराने श्रीरामपुर गंगा घाट के किनारे गए हुए थे।जहां गंगा के छाड़न में स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

    • 11 Aug 2026 03:31 PM (IST)

      Pilibhit Dowry Harassment Case: न्याय न मिलने से नाराज पीड़ित महिला ने किया कुछ ऐसा कारनामा

      पीलीभीत के बीसलपुर में दहेज उत्पीड़न की शिकार पीड़ित महिला पुलिस की कथित निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने टावर से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दर्ज मुकदमे के बाद भी पुलिस ससुराल वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही दहेज का सामान वापस दिला रही है।

    • 11 Aug 2026 03:26 PM (IST)

      Ballia News: जनेश्वर सेतु से प्रेमी युगल ने किया कुछ ऐसा, दंग रह जाएंगे आप

      बलिया दुबहर थाना क्षेत्र के बयासी स्थित जनेश्वर सेतु पर सोमवार की रात्रि प्रेमी युगल जोड़ी बाइक खड़ा कर गंगाजी में छलांग लगा दिया। मंगलवार की दोपहर लड़की का शव बयासी घाट के किनारे उतराया हुआ मिला। जबकि युवक का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। बयासी पुल पर बाइक व चप्पल दोनों के बरामद किया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं सकी थी। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।

    • 11 Aug 2026 03:25 PM (IST)

      Ballia News: स्कूल जा रहे छात्र के साथ हुआ बड़ा हादसा

      बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित गोरथाना के पोखरा गेट के सामने गड़वार - बलिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रहे छात्र को दो ई-रिक्शा चालकों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में अस्पताल प्रशासन ने रखवा दिया। उधर ग्रामीणों ने दोनों ई -रिक्शा और चालकों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

    • 11 Aug 2026 03:22 PM (IST)

      Sitapur News: पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी का 'देसी अंदाज'

      सीतापुर की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने श्यामनाथ मंदिर के पास बन रही सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से अपने देसी व सहज अंदाज में संवाद किया। नालियों में कूड़ा न फेंकने की अपील करते हुए उन्होंने ठेठ भाषा में कहा, “हम सड़क बनवा देबा, नाला बनवा देबा... लेकिन सुधरे के जिम्मेदारी हमका-सबका पड़ी।” अध्यक्ष के इस आत्मीय व्यवहार और मौके पर समस्याएं सुनकर निस्तारण के भरोसे से खुश होकर स्थानीय लोगों ने उनके कामकाज और व्यवहार की जमकर तारीफ की।

    • 11 Aug 2026 03:20 PM (IST)

      Sitapur Police लाइन में सनसनी, बंद सरकारी आवास में मिला कुछ ऐसा...

      सीतापुर पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास (टाइप-1) में बंद कमरे से हेड कांस्टेबल अजय कुमार (45) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। तेज दुर्गंध आने पर पहुंची पुलिस टीम ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर फर्श पर पड़ा शव बरामद किया, जो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मूल रूप से उन्नाव निवासी अजय कुमार का पिछले साल लखीमपुर खीरी तबादला हो चुका था, लेकिन वे आवास में ही रह रहे थे। कमरे से शराब के पाउच मिले हैं और मौत का सटीक कारण जानने के लिए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    • 11 Aug 2026 03:15 PM (IST)

      UP Assembly Election 2027: डॉ. अविन शर्मा को बसपा ने दिया टिकट

      हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने डॉ. अविन शर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सादाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    • 11 Aug 2026 03:05 PM (IST)

      Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट

      कांवड़ यात्रा के समापन के साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) को मंगलवार शाम छह बजे से वाहनों के आवागमन के लिए पुनः खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में लागू प्रमुख रूट डायवर्जन भी रात तक समाप्त कर दिए जाएंगे। बुधवार सुबह से शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है, जिससे पिछले कुछ दिनों से जाम की समस्या झेल रहे चालकों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

    • 11 Aug 2026 02:58 PM (IST)

      UP News Live Updates: हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

      हमीरपुर में वर्षों से सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर 5 किलोमीटर पैदल मार्च किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक गांव तक पक्की सड़क नहीं बनी, जिससे बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    • 11 Aug 2026 02:52 PM (IST)

      UP News Live Updates: बदायूं में बवाल, नशे में धुत डॉक्टर की कार से टकराकर गाय की मौत

      बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में कार चला रहे उसावा MOIC डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने सड़क किनारे खड़ी गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से उग्र हुए ग्रामीणों ने डॉक्टर को कार से निकालकर उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अलापुर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुए डॉक्टर को हिरासत में लिया और कार को कब्जे में लेकर मेडिकल जांच व आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

      पढ़ें पूरी खबर: तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौत के बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर को घेरा; जांच में जुटी पुलिस

    • 11 Aug 2026 02:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: 'बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश' कॉन्क्लेव में बोले CM योगी, पूर्वांचल के युवा को नहीं कह सकते नशेड़ी

      गोरखपुर में आयोजित 'बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश' कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के बदलते परिदृश्य और विकास गाथा को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा पर कोई लांछन नहीं लगाया जा सकता; कमी पहले के सिस्टम में थी। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्वांचल को 'माफिया और मच्छर' के दौर से निकालकर 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज' की दिशा में आगे बढ़ाया है, जिससे यह क्षेत्र अब एक बड़े मेडिकल और इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है।

    • 11 Aug 2026 02:11 PM (IST)

      UP News Live Updates: तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस का पलटवार, नड्डा के बयान पर साधा निशाना

      देवरिया: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत देवरिया पहुंचे एआईसीसी ऑब्जर्वर भैया पवार ने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल का तिरंगा यात्रा निकालने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौर से ही कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालती रही है। उन्होंने आरएसएस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग तिरंगे को लेकर कांग्रेस को ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें अपने इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए।

    • 11 Aug 2026 02:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 85 साल की उम्र में पूरा हुआ 'इंस्पेक्टर' बनने का सपना

      इटावा के 85 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा राम अवतार सिंह यादव ने इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए 46 सालों तक चली लंबी कानूनी लड़ाई अंततः जीत ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना कि पुलिस विभाग उनके साथ अन्याय और भेदभाव कर रहा था तथा विभाग यह साबित करने में विफल रहा कि पदोन्नति रोकने का आधार बनी प्रतिकूल प्रविष्टियां उन्हें कभी बताई भी गई थीं। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि उन्हें 16 मार्च 1980 से इंस्पेक्टर पद की पदोन्नति मानकर वेतन, एरियर और पेंशन संबंधी सभी लाभ 4 सप्ताह के भीतर प्रदान किए जाएं।

    • 11 Aug 2026 02:05 PM (IST)

      UP News Live Updates: राज्यपाल के कार्यकाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तंज, उठाए गंभीर संवैधानिक सवाल

      उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के कार्यकाल की समयावधि और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की कुलपति की पुनर्नियुक्ति को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी बने रहने पर संवैधानिक सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने KGMU में कुलपति की पुनर्नियुक्ति पर भ्रष्टाचार और आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा है।

    • 11 Aug 2026 02:00 PM (IST)

      UP News Live Updates: सुल्तानपुर पुलिस लाइन में 28वीं लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य आगाज

      सुल्तानपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में 28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर महिला/पुरुष एथलेटिक एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। एसपी पीटीएस ब्रजेश कुमार मिश्र और एसपी चारु निगम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों से आए पुलिसकर्मी अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    • 11 Aug 2026 01:58 PM (IST)

      UP News Live Updates: सुल्तानपुर बिजलीकर्मी मौत मामला में मुख्य आरोपी को 'पीड़ित' बताने पर पुलिस ने उठाए सवाल

      सुल्तानपुर के अखंडनगर में संविदा बिजलीकर्मी जितेंद्र कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी के प्रति दिखाई जा रही कथित सहानुभूति पर स्थिति स्पष्ट की है। सीओ कादीपुर विनय कुमार गौतम के अनुसार, शटडाउन लेने के जिम्मेदार एसएसओ अजय कुमार तिवारी इस दर्ज मुकदमे में मुख्य अभियुक्त हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तीन कर्मचारियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है और विवेचना के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई जारी है।

    • 11 Aug 2026 01:53 PM (IST)

      UP News Live Updates: सुल्तानपुर के पैगापुर पंचायत भवन में चोरों का धावा, लाखों का सामान चोरी

      सुल्तानपुर के दूबेपुर विकासखंड स्थित पैगापुर पंचायत भवन में चोरों ने धावा बोलकर कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी और इन्वर्टर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। 11 अगस्त की रात हुई इस वारदात से पंचायत भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच और सामान बरामदगी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 11 Aug 2026 01:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: मिर्जापुर में सनसनी, बेटे के मुंडन में आए युवक का खेत में मिला शव

      मिर्जापुर के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बेटे के मुंडन संस्कार के लिए मुंबई से घर आए 37 वर्षीय कमलेश उर्फ छोटे कोरी का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर चोट और कान से खून बहता देख परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और शव उठाने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

      पढ़ें पूरी खबर: सिर पर चोट, कान से खून और खेत में शव... मिर्जापुर में युवक की मौत ने खड़े किए कई सवाल

    • 11 Aug 2026 01:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: सपा सांसद बर्क का विवादित बयान: "कांवड़ यात्रा की तरह नमाज के लिए भी मिले सड़क"

      संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों के उपयोग का हवाला देते हुए नमाज के लिए भी अनुमति या वैकल्पिक स्थान की मांग कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में जगह की कमी के कारण लोग मजबूरी में बाहर नमाज पढ़ते हैं। सांसद ने सरकार पर धार्मिक स्वतंत्रता के समान अधिकारों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

    • 11 Aug 2026 01:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: अयोध्या राम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला पूर्णकालिक CEO, ट्रस्ट ने शुरू की चयन प्रक्रिया

      श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त लगभग 5,200 आवेदनों में से छांटे गए 18 उम्मीदवारों के साक्षात्कार किए जा रहे हैं। चयन समिति प्रशासनिक दक्षता और प्रबंधन अनुभव के आधार पर इस महत्वपूर्ण पद के लिए अंतिम उम्मीदवार का चुनाव करेगी।

    • 11 Aug 2026 01:05 PM (IST)

      UP News Live Updates: बरेली में हैवानियत, बकरी चराने गई 14 वर्षीय किशोरी से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म

      बरेली में बकरी चराने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ गन्ने के खेत में दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को देख डरे 8 साल के बालक ने 500 मीटर दूर घास काट रही पीड़िता की मां को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर विमलेश व एक अज्ञात के खिलाफ पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

    • 11 Aug 2026 01:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: गंगा का जलस्तर घटने के बाद वाराणसी के नाविकों की मांग, बड़ी नावों से हटे पाबंदी

      वाराणसी में गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद नाविकों ने जिला प्रशासन से बड़ी नावों के संचालन पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की है। नाविकों का कहना है कि जलस्तर सामान्य होने के बावजूद प्रतिबंध जारी रहने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने सुरक्षा मानकों के पालन के साथ कम से कम 30 यात्रियों की क्षमता के साथ नाव संचालन की अनुमति देने की अपील की है।

    • 11 Aug 2026 12:53 PM (IST)

      UP News Live Updates: सोशल मीडिया अलर्ट से बची जान, इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो डालने वाले युवक को पुलिस ने बचाया

      बाराबंकी: पारिवारिक विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट करने वाले 20 वर्षीय युवक शाबिर अली की जान पुलिस ने बचा ली। मेटा (Meta) से मिले अलर्ट के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय से लोकेशन मिलते ही मसौली पुलिस ने महज 7 मिनट में मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बचा लिया। काउंसलिंग के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

      पढ़ें पूरी खबर: ‘मैं सुसाइड करने जा रहा हूं’, VIDEO पोस्ट होते ही आया एक ALERT… फिर 7 मिनट में बदल गई पूरी कहानी; बाराबंकी से चौंकाने वाला मामला

    • 11 Aug 2026 12:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: प्रतापगढ़ के शाहनवाज का कमाल, विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

      अमेरिका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के 19 वर्षीय शाहनवाज खान ने 7.84 मीटर की लंबी कूद लगाकर कांस्य पदक जीता है। वह इस चैंपियनशिप में पुरुष लंबी कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सीमित संसाधनों और नहर की पटरी पर अभ्यास से शुरुआत कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे शाहनवाज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार और जिले में खुशी की लहर है।

    • 11 Aug 2026 12:45 PM (IST)

      UP News Live Updates: सीएम योगी का गोरखपुर दौरा, 70 करोड़ की लागत से बनी 'ग्रीन सिटी रोड' का किया लोकार्पण

      गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1.80 किमी लंबी 2-लेन 'ग्रीन सिटी रोड' का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सांसद रवि किशन से चुटकी ली और लोगों से उनकी फिल्म व भोज के बारे में पूछा। यह चौड़ीकृत सड़क ग्रीन सिटी और आसपास की कॉलोनियों के साथ-साथ नेपाल, वाराणसी और लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए भी सुगम आवागमन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    • 11 Aug 2026 12:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आजादी से अभी तक नही बनी है गांव की सड़क

      यूपी के हमीरपुर में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर करीब 5 किलोमीटर पैदल मार्च किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। बरसात के दिनों में मिट्टी की सड़क पर कई-कई फीट पानी भर जाता है, जिससे गांव का संपर्क लगभग कट जाता है।

    • 11 Aug 2026 12:33 PM (IST)

      UP News Live Updates: मिर्जापुर में देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

      मिर्जापुर के थाना चिल्ह क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चंदन और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    • 11 Aug 2026 12:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: मैनपुरी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दबंगों की फायरिंग में 5 साल का मासूम घायल

      मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ी नगरिया में दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में एक 5 वर्षीय मासूम के पैर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

      पढ़ें पूरी खबर: Mainpuri News: आखिर मैनपुरी में ऐसा क्या हुआ कि दो पक्षों में चलीं लाठियां, फायरिंग में 5 साल के मासूम को लगी गोली

    • 11 Aug 2026 12:05 PM (IST)

      UP News Live Updates: बिजलीकर्मी की मौत में मुख्य आरोपी को ‘पीड़ित’ बताने पर पुलिस ने उठाए सवाल

      सुलतानपुर: अखंडनगर थाना क्षेत्र में संविदा बिजली कर्मचारी जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे कथित सहानुभूति अभियान को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम ने कहा कि प्रकरण में पहले से ही तीन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है और मामले की विवेचना प्रचलित है।

    • 11 Aug 2026 12:05 PM (IST)

      UP News Live Updates: पंचायत भवन में चोरों का धावा, कंप्यूटर सिस्टम समेत लाखों का सामान पार

      सुलतानपुर। दूबेपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पैगापुर स्थित पंचायत भवन में चोरों ने धावा बोलकर कंप्यूटर सिस्टम समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। चोरी की वारदात ने पंचायत भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    • 11 Aug 2026 12:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: सुल्तानपुर में 5 साल में 2.44 करोड़ पौधों का लक्ष्य, पर 'हरियाली' का हिसाब अधूरा

      सुल्तानपुर में पिछले पांच वर्षों (2022 से 2026) के दौरान 2.44 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया, लेकिन सर्वाइवल रेट का एकीकृत आंकड़ा गायब होने से हरियाली के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन द्वारा संरक्षण, ट्रीगार्ड और ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी देने के दावों के बावजूद नियमित सत्यापन और दीर्घकालिक देखरेख के अभाव में करोड़ों पौधों के पेड़ बनने का वास्तविक हिसाब अधूरा है।

    • 11 Aug 2026 11:59 AM (IST)

      UP News Live Updates: मैनपुरी में उपद्रवियों ने होटल-ढाबे बंद कराने की दिखाई दबंगई, वीडियो वायरल

      मैनपुरी: सावन माह के दौरान मैनपुरी में कुछ लोगों द्वारा होटल और ढाबों को जबरन बंद करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर होटल और ढाबा संचालकों पर दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

    • 11 Aug 2026 11:57 AM (IST)

      UP News Live Updates: 'हर घर तिरंगा' अभियान से रंगेगा मैनपुरी, फहराए जाएंगे 3 लाख 36 हजार राष्ट्रीय ध्वज

      मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को भव्य स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुसार, जिलेभर में 3 लाख 36 हजार तिरंगे फहराए जाएंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ होने वाले इस अभियान में आमजन से ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक भाग लेने की अपील की गई है।

    • 11 Aug 2026 11:42 AM (IST)

      UP News Live Updates: बदायूं के नर्सिंग होम में एक महीने में चौथी मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

      बदायूं के सिविल लाइंस स्थित रामा नर्सिंग होम में होमगार्ड जगदीश चंद्र (52) की ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही और मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में भारी हंगामा किया। बीते एक महीने में इस अस्पताल में यह चौथी मौत है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    • 11 Aug 2026 11:40 AM (IST)

      UP News Live Updates: प्रतापगढ़ में गैस चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

      प्रतापगढ़ की देहात कोतवाली पुलिस ने सिलेंडरों से गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पिकअप गाड़ियां, दर्जनों सिलेंडर, गैस चोरी के उपकरण और सील लगाने वाली मशीन बरामद की है। गिरोह बीच रास्ते में गैस निकालकर दोबारा फर्जी सील लगा देता था।

    • 11 Aug 2026 11:38 AM (IST)

      UP News Live Updates: फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला ठेकेदार का शव, प्रेम-प्रसंग का आरोप

      फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित दरियापुर गांव के पास मंगलवार सुबह लकड़ी ठेकेदार कमलेश सोनकर (45) का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे ने महिला से प्रेम-प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

    • 11 Aug 2026 11:30 AM (IST)

      UP News Live Updates: स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले; वाराणसी, सिद्धार्थनगर को मिले नए CMO

      उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। कई जिलों में नए सीएमओ और सीएमएस की तैनाती कर दी गई है।

    • 11 Aug 2026 11:27 AM (IST)

      UP News Live Updates: अंग्रेजी पढ़ाने के बहाने धर्मांतरण का जाल, मोहनलालगंज में Gen-Z बने गिरोह के सॉफ्ट टारगेट

      लखनऊ के मोहनलालगंज में धर्मांतरण गिरोह द्वारा बच्चों और जेन-जी (Gen-Z) को अंग्रेजी पढ़ाने के बहाने प्रार्थना सभाओं में बुलाने का मामला सामने आया है। नयाखेड़ा चर्च में हुई चंगाई सभा पर विवाद के बाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने रिपोर्ट तलब की है, जबकि राजस्व टीम जमीन के कागजात खंगाल रही है।

    • 11 Aug 2026 11:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: सुल्तानपुर पुलिस लाइन में खेलों का महासंग्राम

      सुल्तानपुर पुलिस लाइन में 28वीं अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक व साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। एसपी पीटीएस बृजेश कुमार मिश्रा और एसपी सुल्तानपुर चारू निगम ने गुब्बारे उड़ाकर 11 से 13 अगस्त तक चलने वाली इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें कई जिलों के पुलिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Location :  Lucknow

Published :  11 August 2026, 9:48 AM IST

Advertisement