Saree Hairstyle Tips: साड़ी पर बनाएं ये 4 ग्लैमरस हेयरस्टाइल्स, पार्टी में हर कोई देखता रह जाएगा आपका लुक
साड़ी में परफेक्ट और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं? जानें कौन से ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। मेसी बन से लेकर हॉफ-अप ट्विस्ट तक, ये स्टाइल्स आपको भीड़ में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखाएंगे।
भारतीय महिलाओं के लिए साड़ी सिर्फ एक पहनावा नहीं, बल्कि लालित्य (Elegances) और खूबसूरती की पहचान है। किसी भी शादी, पार्टी या खास मौके पर जब बात साड़ी की आती है, तो हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और शानदार दिखे। लेकिन अक्सर सही हेयरस्टाइल का चुनाव न कर पाने के कारण पूरा लुक फीका पड़ जाता है। अगर आप चाहती हैं कि महफिल में हर किसी की नजरें सिर्फ आप पर ही टिकी रहें, तो अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ ये ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल्स जरूर ट्राई करें। (Img- Pinterest)
2 / 5
अगर आप सिल्क, कांजीवरम या हैवी बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ी पहन रही हैं, तो लो-मेसी बन (Low Messy Bun) आपके लिए बेस्ट चॉइस है। बालों में हल्का पफ देकर पीछे की ओर मेसी स्टाइल में जूड़ा बनाएं और उसमें मोगरे या लाल गुलाब का गजरा लगा लें। यह स्टाइल आपको एक रॉयल और क्लासी लुक देता है। (Img- Pinterest)
3 / 5
जॉर्जेट, शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ खुले बाल बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं। बालों को पूरी तरह सीधा रखने की बजाय नीचे की तरफ से सॉफ्ट वेव्स या कर्ल्स (Soft Curls) दें। साइड पार्टिंग करके आगे की कुछ लटें चेहरे पर गिरने दें, यह स्टाइल आपके लुक को एकदम ग्लैमरस और यूथफुल बना देगा। (Img- Pinterest)
4 / 5
अगर आप बालों को खुला भी रखना चाहती हैं और संभालने की झंझट से भी बचना चाहती हैं, तो हाफ-अप स्टाइल सबसे सही है। आगे से बालों के छोटे-छोटे सेक्शन लेकर उन्हें ट्विस्ट (ट्विस्टेड ब्रेड) करते हुए पीछे पिन करें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। यह स्टाइल इंडो-वेस्टर्न और आधुनिक साड़ियों पर बहुत फबता है। (Img- Pinterest)
5 / 5
कांजीवरम या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पर साइड ब्रेड यानी खजूर वाली चोटी बहुत सुंदर लगती है। चोटी को थोड़ा ढीला (Volume) रखकर उसमें सुंदर हेयर एक्सेसरीज या मोतियों की पिन लगाएं। यह स्टाइल पारंपरिक रूप से बेहद खूबसूरत और शाही अहसास कराता है। (Img- Pinterest)