UP News Live: मुरादाबाद में प्रेमी की हत्या से सनसनी, हापुड़ में लाखों की ठगी से मचा हड़कंप, पढ़ें यूपी की सभी खबर एक साथ

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 11 June 2026 , 10:21 AM

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 11 Jun 2026 10:21 AM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा की मौत

      देवरिया जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की सुबह आई तेज आंधी पानी के दौरान बिजली गिरने से एक वृद्धा की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। रीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जोगियां में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से 66 वर्षीय वृद्ध महिला झुलस गई। परिजन गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने मृत,घोषित कर दिया।

    • 11 Jun 2026 10:20 AM (IST)

      UP News Live Updates: पुलिस मुठभेड़ में डीजल चोर घायल, साथी फरार

      मुज़फ्फ़रनगर में गुरुवार सुबह खालापार थाना पुलिस और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।

      फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़

    • 11 Jun 2026 10:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: शादी का झांसा देकर किशोरी से तीन साल शोषण

      देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में शादी का सपना दिखाकर किशोरी से तीन वर्षों तक शोषण करने का मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के आरोपों के आधार पर जांच जारी है और गांव में सनसनी फैली हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    • 11 Jun 2026 09:34 AM (IST)

      UP News Live Updates: राज्यपाल का सख्त आदेश... धर्मांतरण पर रोक लगाने की तैयारी

      उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश के बाद यह सेल छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

    • 11 Jun 2026 09:33 AM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा के इंजीनियर का 11 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

      नोएडा का 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान 11 दिन से उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के बाद लापता है। BSF इंस्पेक्टर पिता रघुराज चौहान बेटे की तलाश में खुद मौके पर हैं और स्थानीय पुलिस, NDRF के साथ खोज अभियान चला रहे हैं। मामले में एक साथी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

    • 11 Jun 2026 08:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: विधायक का बड़ा वादा, दीपांशु को दिलाएंगे न्याय

      हापुड़ के सिंभावली में मुस्लिम युवकों के जानलेवा हमले के शिकार दीपांशु के घर विधायक हरेंद्र तेवतिया पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे दीपांशु के हमलावर घटना के छह दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

      फोटो सोर्स- एक्स

    • 11 Jun 2026 08:32 AM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

      उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। मौसम में अचानक आए बदलाव और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना होने से जनजीवन सामान्य हुआ है और लोगों ने सुकून की सांस ली है। भीषण तपन के कारण घरों में कैद रहने को मजबूर लोग अब पार्कों और बाजारों में नजर आने लगे हैं। मौसम के इस बदले मिजाज से स्थानीय किसानों ने भी खुशी जाहिर की है, क्योंकि तापमान गिरने से फसलों और पशुओं को काफी राहत मिलेगी।

    • 11 Jun 2026 08:30 AM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में किशोरी से तीन साल तक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

      उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बघौच घाट थाना क्षेत्र के ग्राम वसडिला निवासी मैनुद्दीन रिजवान अंसारी उर्फ जुगनू के रूप में हुई है। पीड़िता अनुसूचित जनजाति (ST) की है। जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

    • 11 Jun 2026 08:26 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद के मां-बेटे समेत 4 लोगों की मसूरी में मौत

      उत्तराखंड के मसूरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गाजियाबाद की सविता, उनके इकलौते बेटे मनीत समेत चार लोगों की मौत हो गई। घर लौटने की सूचना देने के महज 15 मिनट बाद हादसा हुआ। आईपीएस बनने का सपना देखने वाले मनीत की मौत से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। पढ़ें पूरी खबर

    • 11 Jun 2026 08:14 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में महिलाओं के लाखों रुपये लेकर मैनेजर फरार

      हापुड़ में दर्जनों महिलाओं से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सत्यामाइक्रो कैपिटल फाइनेंस के डिवीजनल मैनेजर सतीश कुमार ने महिलाओं से जमा कराए गए 4.72 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं किए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रकम का गबन कर लिया और फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद थाना देहात कोतवाली में आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

    • 11 Jun 2026 08:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: Moradabad में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

      मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चमन नामक युवक की उसकी प्रेमिका के दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि घटना को छिपाया जा सके। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  11 June 2026, 8:10 AM IST