हिंदी
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह (Img: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम हुमायूंपुर के पास एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर मथुरा से नेपाल जा रहा था। चालक हरिश्चंद्र के अनुसार, अचानक गाय सामने आने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। टैंकर पलटते ही उसमें से एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने गैस का रिसाव पूरी तरह बंद होने तक मार्ग पर रूट डायवर्जन कर दिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
लालगंज तहसील के लेखपाल दिनेश सविता पर घर गिरी में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप। पीड़िता द्वारा रिश्वत देने में असमर्थता जताने पर लेखपाल ने रखी घिनौनी व अश्लील शर्त। बोले लेखपाल-यदि काम कराना है तो अपनी बेटी को मेरे पास भेजो।शिकायत के बाद भी धृतराष्ट्र बने जिम्मेदार। सरेनी विकास खंड़ स्थित मलकेगांव का मामला।
औरैया के अजीतमल।कोतवाली क्षेत्र के गांव के तालाब में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।जिसमे देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बछरावां के गेट से फरियादी और पुलिस के बीच हुई खींचतान का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ प्रदीप कुमार का आया बयान। थाना गेट के सामने पीड़ित बैठ गया था जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था जिसके बाद ससम्मान पीड़ित को थाने लाया गया था। इस मामले में पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्ष में विवाह था जिसमें एक पक्ष थाने में आकर गेट पर धरने पर बैठ गया था। जिसके कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया जा चुका है।
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम हुमायूंपुर के पास मथुरा से नेपाल जा रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर गाय आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। टैंकर पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चालक हरिश्चंद्र ने पुलिस को घटना का पूरा घटनाक्रम बताया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने गैस का रिसाव पूरी तरह खत्म होने तक मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया।
Location : Lucknow
Published : 8 September 2026, 11:18 AM IST